Nahay Khay Chhath 2026: छठ पूजा नहाय-खाय पर क्या बनता है? जानें पूजा की विधि और नियम

छठ पूजा की शुरुआत नहाय-खाय से होती है, जानें नहाय-खाय कब है? पूजा की विधि और इस दिन क्या बनाया जाता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
नहाय खाय क्या है?
NDTV

छठ सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि हमारे संस्कारों और प्रकृति से जुड़ा एक गहरा अहसास है।. जब कार्तिक महीने की हल्की-फुल्की ठंडक हवा में घुलने लगती है, तब हर तरफ एक अलग ही उत्साह देखने को मिलता है. इस महापर्व की शुरुआत होती है 'नहाय-खाय' से, जो अपने आप में अनुशासन, साफ-सफाई और आत्मिक शुचिता का प्रतीक है. पहले ही दिन से घर का कोना-कोना चमकाया जाता है. जिसके बाद श्रद्धा और नियमों के साथ पूजा की जाती है.

चलिए, फिर सबसे पहले जानते हैं नहाय-खाय का महत्व क्या है और इस दिन क्या बनाया जाता है?

छठ नहाय-खाय विधि

नहाय-खाय के दिन सुबह सूरज की पहली किरण से भी पहले उठने का नियम होता है. व्रती लोग नदी, तालाब या फिर घर पर ही जल में थोड़ा सा गंगाजल मिलाकर स्नान करते हैं और खुद को पूरी तरह तरोताजा करते हैं, इसके बाद पूरे घर और खासकर रसोई की ऐसी सफाई होती है कि हर कोना चमक उठता है. 

नहाय खाय में क्या बनाया जाता है?

इस दिन कद्दू-भात बनाया जाता है और इसे बनाने के भी कुछ खास नियम और तरीके भी हैं जैसे,

आज भी कई घरों में इस पावन भोजन को आधुनिक गैस चूल्हे की बजाय मिट्टी के चूल्हे पर आम की सूखी लकड़ियां जलाकर पकाया जाता है, जिससे खाने में एक सौंधी सी महक आती है, इसके अलावा, खाना पकाने के लिए बिल्कुल नए या खास तौर पर साफ किए हुए पीतल और कासे के बर्तन ही काम में लिए जाते हैं. 

कैसे तैयार किया जाता है?

ताजी हरी लौकी को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर शुद्ध देशी घी में छौंका जाता है, इसमें मसाले के नाम पर केवल सेंधा नमक, जीरा और कभी-कभार काली मिर्च का इस्तेमाल होता है. इस बात का पूरा ध्यान रखा जाता है कि इसमें भूलकर भी प्याज, लहसुन या किसी भी तरह की तामसिक चीज का इस्तेमाल न हो. 

Advertisement

साथ में क्या बनाया जाता है?

लौकी की इस सब्जी के साथ अरहर या चने की दाल बनाई जाती है. इसे भी बिना लहसुन-प्याज के, सिर्फ घी और जीरे का हल्का सा छौंक लगाकर तैयार किया जाता है ताकि यह सेहत के लिए एकदम हल्की और पाचक रहे. 

इसी के साथ अरवा चावल का भात भी तैयार किया जाता है, इसे साफ पानी से अच्छी तरह धोकर पकाया जाता है ताकि चावल का हर दाना अलग और खिला हुआ बने.

Advertisement

सारा भोजन तैयार होने के बाद सबसे पहले इसे पूरी श्रद्धा के साथ सूर्य भगवान को समर्पित किया जाता है. भोग लगाने के बाद व्रती इसे ग्रहण करते हैं और फिर पूरा परिवार इसे प्रसाद के रूप में बड़े चाव से खाता है.

इसे भी पढ़ें: पैसा आता है लेकिन टिकता नहीं? वास्तु की ये 5 गलतियां बन सकती हैं वजह

Featured Video Of The Day
ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से 2027 में अखिलेश को कितना डेंट? समझें चुनावी गणित
Topics mentioned in this article
Chhath Puja
Nahay Khaay Puja Vidhi
Nahay Khay And Kharna
Nahay Khay Importance
Chhath Puja 1st Day Recipe

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं