Navratri 2025 Maa Mahagauri Ki Aarti in Hindi: जय महागौरी...नवरात्रि की अष्टमी पर जरूर गाएं मां महागौरी की आरती

Maa Mahagauri Ki Aarti Hindi Lyrics: शारदीय नवरात्रि की महाअष्टमी तिथि देवी भगवती के आठवें स्वरूप यानि मां महागौरी की साधना-आराधना के लिए समर्पित है. हिंदू मान्यता के अनुसार भक्तों को देवी का तब तक आशीर्वाद नहीं मिलता है, जब तक वह उनकी पूजा को पूरा करने वाली आरती का गान नहीं करता है. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
मां महागौरी की आरती (Shardiya Navratri 2025 Maa Mahagauri Aarti)

Maa Maa Mahagauri Ki Aarti Hindi Day 8 Navaratri 2025: शारदीय नवरात्रि का आठवां दिन मां महागौरी की पूजा का होता है. माता को देवी दुर्गा का आठवां स्वरूप माना जाता है जो कि भगवान शिव की अर्धांगिनी हैं. हिंदू मान्यता के अनुसार गौर वर्ण वाली मां महागौरी की अष्टमी की दिन विधि-विधान से पूजा करने पर साधक की सभी कामनाएं शीघ्र ही पूरी होती हैं. मां महागौरी की पूजा करने पर साधक की कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होता है और उसे सुखी दांपत्य जीवन का आशीर्वाद मिलता है. कष्टों को दूर करके कामनाओं को पूरा करने वाली मां महागौरी की पूजा तब तक अधूरी मानी जब तक आप उनकी आरती नहीं करते हैं. आइए मां महागौरी की महिमा का गुणगान करने वाली आरती गाते हैं. 

मां महागौरी की आरती | Maa Mahagauri Ki Aarti

जय महागौरी जगत की माया.

जया उमा भवानी जय महामाया..

 
हरिद्वार कनखल के पासा.

महागौरी तेरा वहां निवासा..

 
चंद्रकली और ममता अंबे.

जय शक्ति जय जय मां जगदंबे..

 
भीमा देवी विमला माता.

कौशिकी देवी जग विख्याता..

 
हिमाचल के घर गौरी रूप तेरा.

महाकाली दुर्गा है स्वरूप तेरा..

 
सती ‘सत' हवन कुंड में था जलाया.

उसी धुएं ने रूप काली बनाया..

 
बना धर्म सिंह जो सवारी में आया.

तो शंकर ने त्रिशूल अपना दिखाया..

 
तभी मां ने महागौरी नाम पाया.

शरण आनेवाले का संकट मिटाया..

 
शनिवार को तेरी पूजा जो करता.

मां बिगड़ा हुआ काम उसका सुधरता..

 
भक्त बोलो तो सोच तुम क्या रहे हो.

महागौरी मां तेरी हरदम ही जय हो..

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
Ind vs Pak Asia Cup Final: भारत बना एशिया कप चैंपियन, पाकिस्तान में फिर टूटेंगे TV? | Rinku Singh
Topics mentioned in this article