Karwa Chauth Puja Muhurat Timing: हर साल कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत रखा जाता है. इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए निर्जला व्रत रखती हैं. इस दिन महिलाएं सोलह शृंगार करती हैं, पूजा की थाली सजाती हैं और करवा माता की कथा सुनती हैं. साथ ही ये व्रत सुबह सरगी खाने के बाद शुरू होता है और रात में चंद्रमा को अर्घ्य देने और पति के हाथों से जल ग्रहण करने के बाद संपन्न होता है. इसी कड़ी में आज हम आपको करवा चौथ की पूजा का शुभ मुहूर्त, तिथि, विधि और व्रत कथा के बारे में बताने जा रहे हैं. आइए जानते हैं...
कब है करवा चौथ?
पंचांग के अनुसार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि की शुरुआत 28 और 29 अक्टूबर की मध्यरात्रि 1 बजकर 6 मिनट पर शुरू होगी. वहीं, इस तिथि का समापन 29 अक्टूबर को रात 10 बजकर 9 मिनट पर होगा. ऐसे में उदया तिथि को देखते हुए करवा चौथ का व्रत 29 अक्टूबर दिन गुरुवार को रखा जाएगा.
क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त?
करवा चौथ पर पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 38 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 56 मिनट तक रहेगा. इस 1 घंटा 17 मिनट की अवधि में सुहागिन महिलाएं करवा चौथ की पूजा कर सकते हैं.
करवा चौथ की पूजा विधि
- करवा चौथ के दिन सुबह उठकर स्नान करके सबसे पहले सरगी का सेवन करें.
- देवी देवताओं को प्रणाम करते हुए व्रत का संकल्प लें.
- शाम में गेरू से फलक पूजा स्थान बना लें, उसके बाद चावल के आटे से करवा मां का चित्र बनाएं. आप चाहे तो कैलेंडर ले सकती हैं.
- मां करवा को चौकी पर स्थापित करें.
- उसके बाद माता पार्वती, भगवान शिव और प्रभु गणेश के चित्र को उस स्थान पर विराजमान करें.
- भगवान गणेश माता पार्वती के गोद में बैठे हो ऐसा चित्र मिले तो ज्यादा अच्छा है.
- अब आप माता पार्वती का श्रृंगार करके उनके सामने उनकी प्रिय सामग्री अर्पित करें और मिट्टी के करवा में जल भरकर पूजा स्थान पर रखें.
- भगवान का नाम लेकर करवा चौथ की व्रत कथा सुनें. इसके बाद चंद्रमा को अर्घ्य दें, फिर छलनी से चंद्रमा की ओर देखिए और उसके बाद अपने पति का चेहरा देखें.
- फिर पति अपनी पत्नी को पानी पिलाते हैं, जिससे व्रत का पारण किया जाता है. पूजा संपन्न होने के बाद बड़ों का आशीर्वाद जरूर लें.
यह भी पढ़ें: क्या गर्भवती महिलाओं को करवाचौथ का व्रत रखना चाहिए? जानिए प्रेमानंद महाराज के विचार
यह भी पढ़ें: Palmistry: छोटी उंगली के नीचे बनी ये रेखा बताती है कैसी रहेगी आपकी लव लाइफ, जानें विवाह रेखा के संकेत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं