29 अक्टूबर को करवा चौथ व्रत? जानिए सरगी से चांद निकलने के समय तक की पूरी जानकारी

करवा चौथ का व्रत सुबह सरगी खाने के बाद शुरू होता है और रात में चंद्रमा को अर्घ्य देने और पति के हाथों से जल ग्रहण करने के बाद पूरा होता है. यहां जानिए करवा चौथ पर सरगी से चांद निकलने के समय तक की पूरी जानकारी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
करवा चौथ की पूरा जानकारी
file photo

हिंदू धर्म में करवा चौथ का विशेष महत्व है. इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, अच्छी हेल्थ और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए व्रत रखती हैं. ये व्रत सुबह सरगी खाने के बाद शुरू होता है और रात में चंद्रमा को अर्घ्य देने और पति के हाथों से जल ग्रहण करने के बाद पूरा होता है. इस दिन महिलाएं सोलह शृंगार करती हैं, पूजा की थाली सजाती हैं और करवा माता की कथा सुनती हैं. इस साल करवा चौथ का व्रत 29 अक्टूबर को रखा जाएगा. चलिए आपको बताते हैं करवा चौथ व्रत पर सरगी से चांद निकलने के समय तक की पूरी जानकारी.

29 अक्टूबर को करवा चौथ व्रत?

पंचांग के अनुसार, इस साल करवा चौथ का व्रत गुरुवार यानी 29 अक्टूबर को रखा जाएगा. कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 28 और 29 अक्टूबर की मध्यरात्रि 1 बजकर 6 मिनट पर शुरू होगी और उसी दिन रात 10 बजकर 9 मिनट पर समाप्त होगी. उदया तिथि के आधार पर 29 अक्टूबर को ही करवा चौथ मनाया जाएगा और इस दिन ही व्रत रखा जाएगा.

करवा चौथ पर शुभ मुहूर्त

करवा चौथ पर पूजा के लिए शुभ मुहूर्त का विशेष महत्व होता है. पंचांग के मुताबिक, इस साल पूजा का शुभ समय शाम 5 बजकर 38 मिनट से शाम 6 बजकर 56 मिनट तक रहेगा. इस दौरान महिलाएं भगवान गणेश, शिव-पार्वती और करवा माता की पूजा करती हैं. इसके साथ ही पूजा के समय करवा चौथ की कथा सुनने और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करने की परंपरा है.

करवा चौथ पर सरगी खाने की परंपरा

करवा चौथ पर सरगी खाने की परंपरा बेहद खास है. इस दिन सास अपनी बहू को सरगी देती हैं, जिसमें फल, मिठाई, सूखे मेवे और दूसरी खाने-पीने की चीजें शामिल होती हैं. कई परिवारों में इसके साथ कपड़े और शृंगार का सामान भी दिया जाता है. सरगी खाने के बाद महिलाएं सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक निर्जला व्रत रखती हैं.

Advertisement

करवा चौथ का चांद कब निकलेगा

करवा चौथ के दिन महिलाओं को चांद निकलने का बेसब्री से इंतजार रहता है. पंचांग के अनुसार, 29 अक्टूबर को चंद्रोदय का अनुमानित समय रात 8 बजकर 17 मिनट है. हालांकि, चांद निकलने का वास्तविक समय शहर और स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार अलग हो सकता है. ऐसे में अपने शहर का चंद्रोदय समय जरूर चेक करें.

यह भी पढ़ें:- कार्तिक मास में व्रत रखना जरूरी है? जानें कार्तिक के महीने में क्या करें और क्या नहीं

Advertisement

यह भी पढ़ें:- करवा चौथ पर रहेगा भद्रा का साया, एस्ट्रोलॉजर ने बताया इस समय ना खाएं सरगी, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

यह भी पढ़ें:- धनतेरस पर झाड़ू कब खरीदें, झाड़ू की पूजा कैसे करें? एस्ट्रोलॉजर सुरेंद्र कांबले ने बताया कब घर से निकालें पुरानी झाड़ू

Featured Video Of The Day
Microsoft से 60 हजार कर्मचारियों की होगी विदाई? कंपनी लाई बड़ा ऑफर
Topics mentioned in this article
Karwa Chauth
Karwa Chauth Vrat

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं