आज से शुरू हो रहा है उत्तम मास 'कार्तिक', जानिये राहु काल और शुभ मुहूर्त

आज (गुरुवार) कार्तिक मास (kartik maas 2021) की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है. जानें शुभ मुहूर्त और आज का राहु काल (Aaj Ka Rahu Kaal) का समय.

विज्ञापन
Read Time: 6 mins
जानिये आज का राहु काल और शुभ मुहूर्त
नई दिल्ली:

आज यानि गुरुवार के दिन का विशेष महत्व है, जो कई प्रकार से महत्वपूर्ण है. इस दिन से हिंदू कैंलेडर (Hindu Calendar) का अति विशेष मास यानि कार्तिक मास आरंभ हो रहा है. इस मास को उत्तम मास भी कहा गया है. दिवाली (Diwali ) का पर्व कार्तिक मास में ही मनाया जाता है. कार्तिक मास (Kartik Month) को चातुर्मास का अंतिम मास भी माना गया है. हिंदू धर्म (Hinduism) में किसी भी कार्य को शुभ दिन, शुभ तिथि, शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurat) आदि को देखकर किया जाता है. इन सभी चीजों के बारे में पता लगाने के लिए पंचांग (Panchang) की आवश्यकता पड़ती है, जिसके माध्यम से आप आने वाले दिनों के शुभ व अशुभ समय के साथ सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय, चन्द्रास्त, ग्रह, नक्षत्र आदि के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

इस मास में तुलसी की पूजा (Tulsi Puja) का विशेष महत्व बताया गया है. बता दें कि ये मास भगवान श्री हरि विष्णु (Shree Hari Vishnu) का प्रिय मास भी है. गुरुवार का दिन भी विष्णु भगवान को समर्पित है. कार्तिक मास गुरुवार के दिन से ही आरंभ हो रहा है. पंचांग के अनुसार इस दिन धार्मिक दृष्टि से क्या विशेष है. आइए पंचांग के पांच अंगों- तिथि, नक्षत्र, वार, योग एवं करण के साथ राहुकाल (Rahukaal), दिशाशूल, भद्रा, पंचक, प्रमुख पर्व आदि की महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करते हैं.

आज के मुहूर्त (21 October 2021)

  • विक्रमी संवत्- 2078.
  • मास पूर्णिमांत- कार्तिक मास.
  • पक्ष- कृष्ण.
  • दिन- गुरुवार.
  • तिथि: प्रतिपदा- 22:18:40 तक.
  • नक्षत्र: अश्विनी- 16:17:46 तक.
  • करण: बालव- 09:20:37 तक, कौलव - 22:18:40 तक.
  • योग: वज्र- 20:59:17 तक.
  • सूर्योदय- 06:25:16 एएम.
  • सूर्यास्त- 17:46:00 पीएम.
  • चन्द्रमा- मेष राशि.
  • द्रिक ऋतु- शरद.
  • राहुकाल- 13:30:44 से 14:55:49 तक (इस काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है).

शुभ मुहूर्त का समय

  • अभिजीत मुहूर्त- 11:42:57 से 12:28:20 तक.
  • दिशा शूल- दक्षिण.

अशुभ मुहूर्त का समय

  • दुष्टमुहूर्त- 10:12:11 से 10:57:34 तक, 14:44:29 से 15:29:52 तक.
  • कुलिक- 10:12:11 से 10:57:34 तक.
  • कालवेला/अर्द्धयाम-16:15:14 से 17:00:37 तक.
  • यमघण्ट- 07:10:39 से 07:56:02 तक.
  • कंटक- 14:44:29 से 15:29:52 तक.
  • यमगण्ड- 06:25:16 से 07:50:21 तक.
  • गुलिक काल- 09:15:27 से 10:40:32 तक.
Featured Video Of The Day
Israel Iran War: Benjamin Netanyahu की ईरान को चेतावनी अयातुल्ला शासन की हर जगह पर हमला करेंगे