Samudrik shastra: कुंडली ही नहीं कान से भी होती है आदमी की पहचान, जानें इससे जुड़े बड़े रहस्य

Ear Shape Prediction: ज्योतिष के अनुसार जिस तरह हाथों पर बनी लकीरों और कुंडली में स्थित नवग्रहों की स्थिति को देखकर किसी व्यक्ति की ताकत और कमजोरी के बारे में जाना जाता है, क्या कुछ वैसे ही किसी व्यक्ति के कान को भी देखकर उसकी पूरी पर्सनालिटी को जाना जा सकता है? कान से आदमी की पहचान करने वाला राज जानने के लिए जरूर पढ़ें ये लेख.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
What say your ear shape: कान से कैसे करें आदमी की पहचान?
NDTV

What Says your Ear Shape: जीवन में हर कोई अपने गुणों को दूसरे के सामने दिखाने और अवगुणों को छुपाने की कोशिश करता है. ऐसे में इस बनावटी दुनिया में किसी भी व्यक्ति के गुण-अवगुण या फिर कहें अच्छी-बुरी आदतों को जानना बेहद मुश्किल होता है, लेकिन नामु​मकिन नहीं. सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिस प्रकार कुंडली के ग्रह और हाथ की लकीरें आदमी   की पर्सनालिटी के बारे में बताती हैं, उसी प्रकार आदमी के कान भी उसके जीवन से जुड़े राज को खोलने का काम करते हैं. अलग-अलग आकार और रंग वाले कान को देखकर किस प्रकार आदमी की पहचान की जा सकती है, आइए इसे सामुद्रिक शास्त्र की मदद से जानते हैं. 

कैसा होता है मोटे कान वाला व्यक्ति?

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन लोगों के कान मोटे होते हैं, ऐसा व्यक्ति साहसी होने के साथ-साथ स्वार्थी होता है. ऐसा व्यक्ति हमेशा अपने फायदे की बात को पहले सोचता है. मोटे कान वाले व्यक्तियों में नेतृत्व की क्षमता कूट-कूट कर भरी होती है. ऐसे लोग अक्सर तमाम तरह की युक्ति लगाकर शार्टकट से सफलता पाने की भी कोशिश करते हैं. 

कैसे होते हैं पतले कान वाले लोग?

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन लोगों के कान पतले होते हैं वो अक्सर बुद्धिमान और आत्मविश्वासी लेकिन हर चीज को शक की नजर से देखने वाले होते हैं. पतले कान वाले लोग अक्सर परिश्रम से समाज में अपना स्थान बनाते है. ऐसे लोग अमूमन जोखिम लेने से डरते हैं और किसी भी काम को करने से पहले उसकी पूरी जानकारी हासिल करते हैं. पतले कान वालों को अक्सर कड़ी मेहनत के बाद ही धन और सफलता की प्राप्ति होती है. पतले कान वाले संकोची स्वभाव वाले लेकिन सच्चे मित्र होते हैं.

बड़े कान वाला आदमी कैसा होता है?

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन लोगों के कान काफी बड़े होते हैं, अक्सर उनकी आयु लंबी होती है. हाथी की तरह कान वाले ऐसे लोगों के कान को गजकर्ण कहते हैं. बड़े कान वाला व्यक्ति अत्यधिक बुद्धिमान, बात-व्यवहार में कुशल होता है. ऐसा व्यक्ति को समाज में मान-सम्मान प्राप्त होता है. बड़े कान वाले लोगों की आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होती है. 

Advertisement

छोटे कान वाला व्यक्ति कैसा होता है?

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार छोटे कान वाला व्यक्ति अक्सर मेहनती और समझदार होता है. वह अपने जीवन से जुडे फैसलों को अक्सर बड़ी समझदारी से लेता है. छोटे कान वाला व्यक्ति अक्सर अंतर्मुखी (introverted) होता है, लोगों के साथ इनका मेलजोल बड़ी मुश्किल से होता है. छोटे कान वाला व्यक्ति अधिक बात करने वाला और थोड़ा कंजूस प्रवृत्ति का होता है. ये लोग अक्सर हाथ दबाकर धन खर्च करते हैं. नतीजतन इनके पास धन भी खूब होता है. 

कान पर अधिक बाल वाला व्यक्ति कैसा होता है?

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन लोगों के कान पर अधिक बाल होते हैं, वे अक्सर दीर्घायु होते हैं. ऐसे लोग अपने परिश्रम और प्रयास से मनचाही सफलता, सुख और समृद्धि को प्राप्त करते हैं. इनके भीतर भावनात्मक समझ अच्छी होती है. ऐसे लोगों का अक्सर धार्मिक, आध्यात्मिक और चिंतनशील होते हैं. इनका झुकाव अक्सर अध्यात्म की ओर रहता है. 

Advertisement

कैसा होता है चौड़े कान वाला व्यक्ति?

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिस व्यक्ति के कान चौड़े होते हैं, वह अक्सर भाग्यशाली होता है. ऐसे लोगों को अक्सर सभी प्रकार के सुख बेहद आसानी से प्राप्त हो जाते हैं. ये लोग अवसर को सही समय पर पहचान करके उसे भुनाने में माहिर होते हैं. चौड़े कान वाले व्यक्ति समय के पाबंद और अपने काम को बेहतर तरीके से करने वाले होते हैं. ये लोग अक्सर संपन्न और सुखी जीवन व्यतीत करते हैं. इनकी आर्थिक स्थिति हमेशा मजबूत होती है.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | PM Modi के सादगी वाले चैलेंज से विपक्ष को लगी मिर्ची? | Sawaal India Ka