Evil Eye Remedies: बुरी नजर से बचने का महाउपाय, जिसे करने के बाद चुटकी बजाते ही दूर होता है नजरदोष

Buri Nazar Ke Upay: बुरी नजर जिसे नजर दोष या फिर Evil Eye के नाम से जाना जाता है, उसके लगते ही अक्सर लोगों की चलते हुए काम ठप्प पड़ जाते हैं. अगर आप भी सेहत और सौभाग्य को प्रभावित करने वाली बुरी से बार-बार प्रभावित होते हैं तो इसे दूर करने तथा इससे बचने का सरल सनातनी उपाय जानने के लिए जरूर पढ़ें ये लेख. 

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Nazar Utarne ke Upay: बुरी नजर क्या होती है?
NDTV

Nazar Utarne ke Upay: हर किसी की ख्वाहिश होती है कि उसके जीवन की गाड़ी हमेशा अच्छे से चलती रही और उसके रास्ते में किसी किसी तरह की रुकावट न आए. जीवन से जुड़ी हर खुशी हमेशा बरकरार रहे, इसके लिए हर इंसान अपने स्तर पर खूब मेहनत और प्रयास भी करता है, लेकिन कई बार जब चलती हुई चीजें अचानक से ठप्प पड़ जाए या फिर अच्छे खासे इंसान की सेहत अचानक से खराब हो जाए या फिर कोई बच्चा अचानक से खाना-पीना छोड़ दे तो हमारा मन उस नजर दोष को लेकर चिंतित हो उठता है, जिसके लगते ही सुख दुख में और सौभाग्य दुर्भाग्य में बदल जाता है. यदि आपको या फिर आपके मकान, दुकान या किसी अन्य चीज को नजर लग गई है तो उस दोष (Nazar Dosh) या​ फिर कहें नकारात्मक ऊर्जा  (Negative Energy) से बचने के लिए क्या उपाय करना चाहिए, आइए इसे विस्तार से जानते हैं. 

नजर उतारने का सबसे सरल और पारंपरिक तरीका

सनातन परंपरा में नजर उतारने का पारंपरिक तरीके की बात करें तो इसमें राई, नमक, राल, लहसुन, प्याज के थोड़े से सूखे छिलके और सूखी हुई लाल मिर्च को आंग के अंगारे पर रखने के बाद जिस व्यक्ति को नजर लगी हो, उसके ऊपर से सात बार उतारा जाता है. हिंदू मान्यता के अनुसार इस उपाय को करने पर जल्द ही नजर दोष दूर हो जाता है. 

जब वाहन को लगे नजर तो कैसे दूर करें?

जब कभी भी हम कोई नया वाहन लेते हैं तो हमारी कामना होती है कि वह हमेशा सही से चले और खूब चले. इसके लिए लोग अपनी गाड़ी को खूब मेनटेन करके भी रखते हैं, लेकिन अगर अचानक से आपकी गाड़ी को नजर लगने लग जाए और नई गाड़ी भी बार-बार खराब होने लगे तो आपको एक बार नजर दोष से जुड़ा उपाय जरूर करना चाहिए. हिंदू मान्यता के अनुसार यदि आपके वाहन को नजर लगने लग जाए या फिर आप उसे चलाते समय बार-बार चोटिल होने लगें तो आपको इससे बचने के लिए अपने वाहन में एक काले धागे से पीली कौड़ी बांध देना चाहिए. मान्यता है कि इस उपाय को करने से वाहन नजर दोष से बचा रहता है. 

जब सेहत को लगे नजर तो कैसे दूर करें?

ज्योतिष के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की सेहत को बुरी नजर लग जाए तो उसे जल से जुड़े उपाय जरूर आजमाना चाहिए. मान्यता है कि यदि किसी तांबे के लोटे में शुद्ध जल और ताजे फूल लेकर यदि नजर लगे व्यक्ति पर 11 बार उतारने के बाद उसे किसी पेड़ के नीचे या फिर गमले में डाल दिया जाए तो जल्द ही उस व्यक्ति को स्वास्थ्य लाभ होता है. यदि आपको ताजे फूल न मिल पाएं तो आप एक मुट्ठी में सेंधा नमक लेकर नजर लगे व्यक्ति के उपर से उतार लें फिर उसे एक ग्लास पानी में मिलाकर घर के बाहर फेंक देना चाहिए. 

Advertisement

जब आपके घर को लगे नजर तो कैसे दूर करें?

कई बार घर की चीजें अचानक से खराब होना शुरु हो जाती हैं. एक चीज ठीक भी नहीं होती की दूसरी से जुड़ी दिक्कत सामने आ जाती है. यदि आपको भी लगता है कि आपके घर को किसी की नजर लग गई है तो आपको उसे दूर करने और नजर दोष से बचने के लिए अपने मकान के मुख्य द्वार के दोनों तरफ सिंदूर से स्वास्तिक बनाना चाहिए. साथ ही साथ आपको अंदर और बाहर दोनों तरफ गणपति की मूर्ति या चित्र लगाना चाहिए. गणपति और स्वास्तिक के इस उपाय से नजर दोष का संकट दूर हो जाता है. 

10 Bad Habits: धर्मशास्त्र के अनुसार इंसान की बर्बादी का कारण बनती हैं ये 10 बुरी आदतें, समय रहते बदल लीजिए

Advertisement

जब आपके भोजन को लगे नजर तो कैसे दूर करें?

कई बार देखने में आता है कि लोगों के खान-पान को भी नजर लग जाती है. यदि आपके घर के किसी सदस्य के भोजन पर नजर लग गई हो तो इसे  दूर करने के लिए उसके लिए निकाले गये भोजन में से थोड़ा-थोड़ा अन्न लेकर एक पत्ते में रखें और उस पर गुलाब जल छिड़कर किसी चौराहे पर रख आएं. मान्यता है कि इस उपाय से भोजन से जुड़ा नजर दोष दूर हो जाता है. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | शुभेंदु का अभिषेक को अल्टीमेटम! TMC कैंप में क्यों मची घबराहट? | Mic On Hai | NDTV