Basant Panchami 2026: मां सरस्वती के 108 नाम, जिन्हें पढ़ने वालों पर हमेशा पर बरसता है मां सरस्वती का आशीर्वाद

Basant Panchami 2026:सनातन परंपरा में किसी भी देवी या देवता की पूजा में मंत्र जप का बहुत ज्यादा महत्व माना गया है. आज माघ मास के शुक्लपक्ष की पंचमी यानि बसंत पंचमी पर मां सरस्वती के 108 पावरफुल नाम वाले मंत्र को कैसे जपें? जप की सही विधि से लेकर उसके धार्मिक महत्व के बारे में जानने के लिए पढ़ें ये लेख. 

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Basant Panchami 2026: सरस्वती पूजा का मंत्र
NDTV

Saraswati Puja Mantra:हिंदू धर्म में मां सरस्वती को विद्या की देवी के रूप में पूजा जाता है. हंसवाहिनी मां शारदा या फिर कहें मां सरस्वती की पूजा के लिए बसंत पंचमी का महापर्व अत्यंत ही शुभ और फलदायी माना गया है. मां सरस्वती के विभिन्न नाम से जुड़ा 108 मंत्र भले ही सहस्त्रनाम के मुकाबले छोटा प्रतीत होता है लेकिन उसका फल सहस्त्रनाम के जप के समान ही माना गया है. ऐसे में यदि किसी कारणवश आप सरस्वती माता के सहस्त्रनाम का पाठ आज या फिर दैनिक पूजा के दौरान नहीं कर पाएं तो विद्या की देवी का आशीर्वाद पाने के लिए आपको सरस्वति अष्टोत्तर शतनामावलि यानि माता सरस्वती के 108 नाम का जप तन-मन से पवित्र होने के बाद श्रद्धा और विश्वास के साथ जरूर करना चाहिए.

किस माला से करें मां सरस्वती के मंत्र का जप?

हिंदू मान्यता के अनुसार मां सरस्वती की पूजा में उनके मंत्र का जप करने के लिए सफेद चंदन की माला सबसे उत्तम मानी गई है. इसके अलावा आप मोती, स्फटिक, कमलगट्टे और रुद्राक्ष की माला का भी उपयोग कर सकते हैं. 

जप के ​लिए कैसा होना चाहिए आसन?

हिंदू मान्यता के अनुसार बसंत पंचमी के पावन पर्व पर माता सरस्वती की पूजा में पीले रंग से जुड़ी चीजों का प्रयोग करना अत्यंत ही शुभ माना गया है, इसलिए विद्या की देवी के मंत्र का जप करने के लिए पीले रंग का वस्त्र धारण करें और पीले रंग के आसन पर ही बैठकर मंत्रों को जपें. 

Basant Panchami 2026: संगम में आस्था की डुबकी लगाने से पहले जान लें बसंत पंचमी महापर्व से जुड़ी 10 बड़ी बातें

सरस्वती मंत्र के जप का नियम 

  • सरस्वती माता के मंत्र का जप करने के लिए पहनी हुई या फिर खंडित माला का प्रयोग न करें. 
  • सरस्वती माता के मंत्रों का जप बोलकर नहीं बल्कि अपने मन में करें. 
  • सरस्वती मंत्र को कभी खुली माला से जप नहीं करना चाहिए बल्कि उसे गोमुखी में डालकर जपें. 
  • सरस्वती मंत्र को जपते समय भूलकर भी मेरु मणि को पार न करें. 

मां सरस्वती के 108 नाम

  1. ॐ सरस्वत्यै नमः.
  2. ॐ महाभद्रायै नमः.
  3. ॐ महामायायै नमः.
  4. ॐ वरप्रदायै नमः.
  5. ॐ श्रीप्रदायै नमः.
  6. ॐ पद्मनिलयायै नमः.
  7. ॐ पद्माक्ष्यै नमः.
  8. ॐ पद्मवक्त्रायै नमः.
  9. ॐ शिवानुजायै नमः.
  10. ॐ पुस्तकभृते नमः.
  11. ॐ ज्ञानमुद्रायै नमः.
  12. ॐ रमायै नमः.
  13. ॐ परायै नमः.
  14. ॐ कामरूपायै नमः.
  15. ॐ महाविद्यायै नमः.
  16. ॐ महापातक नाशिन्यै नमः.
  17. ॐ महाश्रयायै नमः.
  18. ॐ मालिन्यै नमः.
  19. ॐ महाभोगायै नमः.
  20. ॐ महाभुजायै नमः.
  21. ॐ महाभागायै नमः.
  22. ॐ महोत्साहायै नमः.
  23. ॐ दिव्याङ्गायै नमः.
  24. ॐ सुरवन्दितायै नमः.
  25. ॐ महाकाल्यै नमः.
  26. ॐ महापाशायै नमः.
  27. ॐ महाकारायै नमः.
  28. ॐ महांकुशायै नमः.
  29. ॐ पीतायै नमः.
  30. ॐ विमलायै नमः.
  31. ॐ विश्वायै नमः.
  32. ॐ विद्युन्मालायै नमः.
  33. ॐ वैष्णव्यै नमः.
  34. ॐ चन्द्रिकायै नमः.
  35. ॐ चन्द्रवदनायै नमः.
  36. ॐ चन्द्रलेखाविभूषितायै नमः.
  37. ॐ सावित्र्यै नमः.
  38. ॐ सुरसायै नमः.
  39. ॐ देव्यै नमः.
  40. ॐ दिव्यालंकारभूषितायै नमः
  41. ॐ वाग्देव्यै नमः.
  42. ॐ वसुधायै नमः.
  43. ॐ तीव्रायै नमः.
  44. ॐ महाभद्रायै नमः.
  45. ॐ महाबलायै नमः.
  46. ॐ भोगदायै नमः.
  47. ॐ भारत्यै नमः.
  48. ॐ भामायै नमः.
  49. ॐ गोविन्दायै नमः.
  50. ॐ गोमत्यै नमः.
  51. ॐ शिवायै नमः.
  52. ॐ जटिलायै नमः.
  53. ॐ विन्ध्यावासायै नमः.
  54. ॐ विन्ध्याचलविराजितायै नमः.
  55. ॐ चण्डिकायै नमः.
  56. ॐ वैष्णव्यै नमः.
  57. ॐ ब्राह्मयै नमः.
  58. ॐ ब्रह्मज्ञानैकसाधनायै नमः.
  59. ॐ सौदामिन्यै नमः.
  60. ॐ सुधामूर्त्यै नमः.
  61. ॐ सुभद्रायै नमः.
  62. ॐ सुरपूजितायै नमः.
  63. ॐ सुवासिन्यै नमः.
  64. ॐ सुनासायै नमः.
  65. ॐ विनिद्रायै नमः.
  66. ॐ पद्मलोचनायै नमः.
  67. ॐ विद्यारूपायै नमः.
  68. ॐ विशालाक्ष्यै नमः.
  69. ॐ ब्रह्मजायायै नमः.
  70. ॐ महाफलायै नमः
  71. ॐ त्रयीमूर्त्यै नमः.
  72. ॐ त्रिकालज्ञायै नमः.
  73. ॐ त्रिगुणायै नमः.
  74. ॐ शास्त्ररूपिण्यै नमः.
  75. ॐ शुम्भासुरप्रमथिन्यै नमः.
  76. ॐ शुभदायै नमः.
  77. ॐ स्वरात्मिकायै नमः.
  78. ॐ रक्तबीजनिहन्त्र्यै नमः.
  79. ॐ चामुण्डायै नमः.
  80. ॐ अम्बिकायै नमः.
  81. ॐ मुण्डकायप्रहरणायै नमः.
  82. ॐ धूम्रलोचनमर्दनायै नमः.
  83. ॐ सर्वदेवस्तुतायै नमः.
  84. ॐ सौम्यायै नमः.
  85. ॐ सुरासुरनमस्कृतायै नमः.
  86. ॐ कालरात्र्यै नमः.
  87. ॐ कलाधारायै नमः.
  88. ॐ रूपसौभाग्यदायिन्यै नमः.
  89. ॐ वाग्देव्यै नमः.
  90. ॐ वरारोहायै नमः.
  91. ॐ वाराह्यै नमः.
  92. ॐ वारिजासनायै नमः.
  93. ॐ चित्राम्बरायै नमः.
  94. ॐ चित्रगन्धायै नमः.
  95. ॐ चित्रमाल्यविभूषितायै नमः.
  96. ॐ कान्तायै नमः.
  97. ॐ कामप्रदायै नमः.
  98. ॐ वन्द्यायै नमः.
  99. ॐ विद्याधरसुपूजितायै नमः.
  100. ॐ श्वेताननायै नमः.
  101. ॐ नीलभुजायै नमः.
  102. ॐ चतुर्वर्गफलप्रदायै नमः.
  103. ॐ चतुरानन साम्राज्यायै नमः.
  104. ॐ रक्तमध्यायै नमः.
  105. ॐ निरंजनायै नमः.
  106. ॐ हंसासनायै नमः.
  107. ॐ नीलजंघायै नमः.
  108. ॐ ब्रह्मविष्णुशिवान्मिकायै नमः.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bharat Ki Baat Batata Hoon | खतरे में Humayun Kabir की जान? | Babri | Mamata Banerjee