Bada Mangal 2026 shubh muhurt: कहते हैं कि अगर जिंदगी में परेशानियों का पहाड़ टूट पड़ा है, तो संकटमोचन की शरण में जाने से हर कष्ट दूर हो जाता है. 19 मई को ज्येष्ठ महीने का तीसरा बड़ा मंगल यानी बुढ़वा मंगल है. इस दिन हनुमान जी के वृद्ध स्वरूप की पूजा होती है, जो भक्तों के सारे बिगड़े काम बना देते हैं. आज पूजा के लिए दिनभर में 5 सबसे खास मुहूर्त मिल रहे हैं, जिनमें बजरंगबली की सेवा करने से हर संकट पल भर में दूर हो जाएगा.
बजरंगबली के बुढ़वा मंगल का महत्व और कथा (Bada Mangal 2026 Importance and Significance)
ज्येष्ठ के महीने में आने वाले मंगलवार को बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल कहा जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी महीने में हनुमान जी की मुलाकात भीम और भगवान श्री राम से हुई थी. चूंकि, इस दिन प्रभु के वृद्ध रूप की सेवा की जाती है, इसलिए इसे बुढ़वा मंगल कहते हैं. कल यानी 19 मई को इस साल का तीसरा बड़ा मंगल मनाया जाएगा. इस खास मौके पर हनुमान जी को चमेली का तेल और सिंदूर मिलाकर चोला चढ़ाने से जीवन के सारे दुख-दर्द खत्म हो जाते हैं.
Photo Credit: AI
पूजा के 5 सबसे शुभ मुहूर्त नोट कर लें (Bada Mangal 2026 Puja Shubh Muhurat Time)
- कल के दिन भगवान की भक्ति के लिए 5 बेहद उत्तम मुहूर्त बन रहे हैं.
- सुबह की शुरुआत आप ब्रह्म मुहूर्त में 04:05 से 04:47 बजे के बीच पूजा से कर सकते हैं.
- इसके बाद दोपहर में सबसे फलदायी माना जाने वाला अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:50 से दोपहर 12:45 बजे तक रहेगा.
- दोपहर के समय विजय मुहूर्त 02:34 से 03:29 बजे तक है.
- शाम को गोधूलि मुहूर्त 07:06 से 07:27 बजे तक रहेगा.
- रात में अमृत काल का समय 09:14 से 09:40 बजे तक रहेगा.
ऐसे करें हनुमान जी को प्रसन्न, जानें सही विधि (Budhwa Mangal Hanuman Ji Puja Vidhi)
सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ-सुथरे कपड़े पहनकर व्रत का संकल्प लें. पूजा स्थान पर लाल कपड़ा बिछाकर हनुमान जी की मूर्ति रखें. उन्हें सिंदूर का लेपन करें और गेंदे के फूलों की माला पहनाएं. इसके बाद घी या चमेली के तेल का दीपक जलाकर हनुमान चालीसा या बजरंग बाण का पाठ करें. बजरंगबली को बेसन के लड्डू, बूंदी या गुड़-चने का भोग लगाएं और आखिर में सभी में प्रसाद बांट दें.
कमजोर मंगल को मजबूत करने का अचूक उपाय (Horoscope Mangal Grah Upay On Bada Mangal)
अगर आपकी कुंडली में मंगल ग्रह कमजोर है या आपके काम बार-बार अटक रहे हैं, तो कल के दिन लाल चीजों का दान जरूर करें. इस दिन जरूरतमंदों को लाल मसूर की दाल, लाल कपड़े या लाल फलों का दान करने से कुंडली का मंगल दोष दूर होता है और तरक्की के रास्ते खुल जाते हैं. बड़ा मंगल हनुमान जी की कृपा पाने का सबसे पावन दिन है. सच्चे मन से की गई पूजा और नियमों का पालन करने से बजरंगबली अपने भक्तों की हर मनोकामना पूरी करते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि लाते हैं.
(डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)














