आज चंद्रमा आपकी राशि से दूसरे भाव में गोचक करेगा. दोपहर तक पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र आपकी राशि का नक्षत्र है, इसलिए इस दिन चंद्रमा का प्रभाव आपके व्यक्तित्व पर सीधा पड़ेगा. आत्मचिंतन और आत्मविश्लेषण का यह समय है.
आप अपने जीवन के महत्वपूर्ण निर्णयों पर विचार कर सकते हैं. धन के मामले में सावधानी बरतें. अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है. दोपहर बाद उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में चंद्रमा के गोचर से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा.
परिवार से सहयोग मिलेगा और वाणी में मधुरता आएगी. व्यापार में लाभ के अवसर मिल सकते हैं.
उपायः योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें और जल्दबाजी से बचें.
Featured Video Of The Day
Twisha Sharma Death Case: ट्विशा केस में मीडिया को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा? | NDTV India














