Aisi Lyaai Chundadi Song: सपना चौधरी का सास-बहू वाला हरियाणवी गाना, रुचिका जांगीड़ की आवाज ने जीता दिल

Ruchika jangid Aisi Lyaai Chundadi Song: रुचिका जांगीड़ की आवाज और सपना चौधरी के देसी अंदाज ने 'ऐसी ल्याई चुंदड़ी' गाने में जान डाल दी है. हरियाणा की डांसिंग क्वीन के तो कहने ही क्या.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Aisi Lyaai Chundadi Song: सपना चौधरी का हरियाणवी गाना, रुचिका जांगीड़ ने गाया
YouTube

Aisi Lyaai Chundadi Song: हरियाणवी लोकगीतों में सास-बहू की नोकझोंक और मायके की यादों का अपना खास रंग होता है. सपना चौधरी का गाना 'ऐसी ल्याई चुंदड़ी' इसी पारंपरिक अंदाज को नए रंग में पेश करता है. रुचिका जांगीड़ की आवाज और सपना चौधरी के देसी अंदाज से सजा यह गाना एक बार फिर दर्शकों का ध्यान खींच रहा है. गाने में सास पूछती है कि बहू अपने पीहर से क्या लेकर आई, तो बहू चुनरी दिखाकर जवाब देती है. इसका कनेक्शन हरियाणा के लोकगीत से है कि बहू पीहर (मायके) से सास के लिए चुनरी लेकर आई है. हम बात कर रहे हैं सासु बोली बहुअड़ तै तू के ल्याई सै पीहर तै लोकगीत की, जिसे नए वर्जन में दो साल पहले सपना चौधरी ने पेश किया था. 

सपना चौधरी का हरियाणवी गाना

दरअसल, दो साल पहले यानी 2024 में सपना चौधरी का गाना ऐसी ल्याई चुंदड़ी रिलीज हुआ था, जिसे सपना चौधरी पर फिल्माया गया था. जबकि सिंगर रुचिका जांगीड़ थीं. वहीं लिरिक्स राकेश मजारिया ने लिखे थे, जो इस प्रकार थे...

मेरी सासू बोली आज मेरे ते के लाई से पीहर से
मैने सारी खोल बतायो क्या लाई हूं पीहर से
मैं ऐसे ल्याई चूंदड़ी...
मैं ऐसे ल्याई चूंदड़ी...

Advertisement

इस गाने का मतलब है कि मेरी सास ने मुझसे पूछा कि मायके से क्या लाई है, जिस पर सपना कहती हैं मैं ऐसी चुनरी लेकर आई हूं. वहीं वह अपनी चुनरी दिखाती नजर आती हैं. गाने में सास बहू की नोकझोंक से लेकर प्यार दिखाया गया है.

ये भी पढे़ं- निरहुआ की 18 साल पुरानी भोजपुरी फिल्म, रिक्शेवाले को अमीर लड़की से प्यार, जमकर बरसे नोट, 10 के दस गाने सुपरहिट 

Advertisement

हरियाणवी गाने का लोक गीत कनेक्शन

यह गाना इसलिए भी चर्चा में रहा क्योंकि 'तू के ल्याई सै पीहर तै' एक हरियाणवी लोक संस्कृति का एक बेहद लोकप्रिय गीत है. मूल रूप से यह कोई गाना नहीं बल्कि हरियाणा के पारंपरिक लोकगीतों में आने वाला गीत है, जिसे वर्षों से शादी-ब्याह, तीज-त्योहार और पारिवारिक आयोजनों में गाया जाता रहा है. लेकिन सपना चौधरी ने इस गाने को नए अंदाज में पेश किया था, जो लोगों को काफी पसंद आया था. गीत में पति, सास या परिवार के अन्य सदस्य नई बहू से मजाकिया अंदाज में पूछते हैं कि वह अपने पीहर से क्या-क्या सामान लेकर आई है. 

ये भी पढे़ं- आम्रपाली दुबे की भोजपुरी फिल्म रोजा का नया गाना रिलीज, बिस्मिल्लाह में बनीं मुस्लिम दुल्हन, फैंस बोले- माशाअल्लाह 

Featured Video Of The Day
अखिलेश का बड़ा दांव! सपा ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
Topics mentioned in this article
Sapna Chaudhary
Ruchika Jangid
Haryanvi Song
Sapna Choudhary Dance Video
Entertainment

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं