कुल सीटें- 14
चुनाव क्षेत्र | अग्रणी प्रत्याशी | पार्टी | स्थिति |
---|---|---|---|
स्वशासी जिला | होरेन सिंग बे | बीजेपी | जीते |
बारपेटा | अब्दुल खालिक | कांग्रेस | जीते |
धुबरी | बदरुद्दीन अजमल | एआईयूडीएफ | जीते |
डिब्रूगढ़ | रामेश्वर तेली | बीजेपी | जीते |
गुवाहाटी | क्वीन ओझा | बीजेपी | जीते |
जोरहाट | तपन कुमार गोगोई | बीजेपी | जीते |
कलियाबोर | गौरव गोगोई | कांग्रेस | जीते |
करीमगंज | कृपानाथ मल्लाह | बीजेपी | जीते |
कोकराझार | नव कुमार सरनिया | निर्दलीय | जीते |
लखीमपुर | प्रदान बरुआ | बीजेपी | जीते |
मंगलदोई | दिलीप सैकिया | बीजेपी | जीते |
नौगॉन्ग | प्रद्युत बोरदोलोई | कांग्रेस | जीते |
सिलचर | राजदीप रॉय | बीजेपी | जीते |
तेजपुर | पल्लब लोचन दास | बीजेपी | जीते |
असम (Assam Lok Sabha Election Results 2019) में 14 लोकसभा क्षेत्र हैं जिनमें स्वायत्त जिला, बारपेटा, धुबरी, डिब्रूगढ़, गुवाहाटी, जोरहाट, कलियाबोर, करीमगंज, कोकराझार, लखीमपुर, मंगलदोई, अबगोंग, सिलचर और तेजपुर शामिल हैं. चुनाव आयोग ने असम लोकसभा चुनाव 2019 की सभी 14 सीटों पर तीन चरण में मतदान हुआ.
साल 2014 में बीजेपी ने असम (Assam Elections) की 14 लोकसभा सीटों में से सात पर जीत हासिल की थी. यहां कांग्रेस और ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के तीन-तीन सांसद हैं. एक सदस्य निर्दलीय है. बीजेपी के सहयोगी दल बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट और असम गण परिषद (एजीपी) का लोकसभा में कोई प्रतिनिधित्व नहीं है.
इस लोकसभा चुनाव (Assam Lok Sabha Election Results 2019) में भाजपा असम गण परिषद और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) के साथ चुनाव लड़ रही है.
सन 2011 की जनगणना के अनुसार असम की आबादी 3.11 करोड़ से अधिक है. असम की 34.2 फीसदी आबादी मुस्लिम है. असम में 2.19 करोड़ पंजीकृत मतदाता हैं. इन 2.19 करोड़ में से 1.12 करोड़ पुरुष मतदाता, 1.07 करोड़ महिला मतदाता और 491 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं.
असम (Assam elections) में 145 उम्मीदवारों ने लोकसभा चुनाव लड़ा है. इनमें पहले चरण में 41, दूसरे चरण में 50 और तीसरे चरण में 54 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे.
असम में बीजेपी के प्रमुख उम्मीदवार रामेश्वर तेली एक युवा जनजातीय नेता हैं. इसके अलावा एक प्रत्याशी पल्लब लोचन दास असम के वित्त मंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा के करीबी सहयोगी हैं. मोनिमाधब महंत असम गण परिषद (एजीपी) के एक महत्वपूर्ण उम्मीदवार हैं. कांग्रेस के शीर्ष उम्मीदवारों में सुष्मिता देव, गौरव गोगोई, पबन सिंह घाटोवर और सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी एमजीवीके भानु हैं.
कुल सीटें- 14
Advertisement