कौन हैं IAS पुलकित गर्ग, जिन्होंने अपनी बेटी का आंगनबाड़ी में कराया एडमिशन; खूब हो रही वाहवाही

IAS पुलकित गर्ग इस समय चित्रकूट के जिलाधिकारी है. पुलकित गर्ग का मूल रूप से हरियाणा से नाता है. वो उत्तर प्रदेश कैडर 2016 बैच के आईएएस अधिकारी हैं. चित्रकूट का डीएम बनने से पहले गर्ग म्युनिसिपल कारपोरेशन झांसी के कमिश्नर थे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
IAS पुलकित गर्ग इस समय चित्रकूट के जिलाधिकारी है.

चित्रकूट के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट पुलकित गर्ग ने अपनी बेटी का आंगनवाड़ी स्कूल में एडमिशन करवा कर एक मिसाल पेश की है. जहां आज के माता-पिता अपने बच्चों के दाखिले बड़े-बड़े स्कूल में करवाने का सपना देखते हैं, वहीं IAS पुलकित गर्ग ने अपनी बेटी का दाखिल करवाने के लिए आंगनवाड़ी को चुना. गर्ग ने अपनी बेटी सिया का एडमिशन कर्वी के नए बाजार इलाके के एक आंगनवाड़ी में कराया है. अपनी बेटी के दाखिले से पहले उन्होंने खुद स्कूल का दौरा भी किया और करीब चार दिन पहले सिया का एडमिशन यहां करवा दिया.

आखिर क्यों बेटी के लिए चुना आंगनवाड़ी

गर्ग ने अपनी बेटी का दाखिला आंगनवाड़ी में करवाने के पीछे एक खास वजह बताई. उन्होंने एक मीडिया हाउस से बात करते हुए कहा कि हाल के सालों में सरकारी स्कूलों और आंगनवाड़ी सेंटर्स को लेकर सोच में काफी बदलाव आया है. आंगनवाड़ी सेंटर्स में अब न्यूट्रिशन, हेल्थ, वैल्यूज और सेफ माहौल बच्चों को मिल रहा है. गर्ग ने अपने इस कदम के साथ ही लोगों से अपील की है कि वे सोशल सोच से आगे बढ़े. सरकारी स्कूलों और आंगनवाड़ी सेंटर्स पर भरोसा करें. यहां भी बच्चों को सेफ्टी और केयर के साथ एजुकेशन मिलती है. 

कौन है IAS पुलकित गर्ग

IAS पुलकित गर्ग इस समय चित्रकूट के जिलाधिकारी है. पुलकित गर्ग का मूल रूप से हरियाणा से नाता है. वो उत्तर प्रदेश कैडर 2016 बैच के आईएएस अधिकारी हैं. चित्रकूट का डीएम बनने से पहले गर्ग म्युनिसिपल कारपोरेशन झांसी के कमिश्नर थे. इसके अलावा बनारस विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पद पर भी अपनी सेवा दे चुके हैं.

सिविल इंजीनियरिंग में B.Tech करने वाले IAS पुलकित गर्ग ने झांसी के म्युनिसिपल कमिश्नर के तौर पर आइकॉनिक रोड प्रोजेक्ट शुरू किया था. जिसने लोगों की जिंदगी की क्वालिटी को बेहतर बनाया था.

बच्चों के साथ बैठकर खाई थी मिड-डे मील

बतौर डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट पुलकित गर्ग की चित्रकूट में पहली पोस्टिंग हैं, चित्रकूट में आए हुए उन्हें सिर्फ 4 महीने ही पूरे हुए हैं. महज 4 महीने के कार्यकाल में, उन्होंने पानी बचाने के क्षेत्र में खास काम किए हैं. जिससे वो पहले ही काफी चर्चा में थे. पिछले साल उनकी एक वीडियो भी वायरल हुई थी जिसमें वो स्कूल के बच्चों के साथ मिड-डे मील खाते हुए दिखे थे. वहीं अब उन्होंने आंगनवाड़ी में अपनी बेटी का दाखिल करवा कर एक मिसाल पेश की है.

Featured Video Of The Day
Income Tax Slab News | इनकम टैक्स की दरों में कोई बदलाव नहीं | Nirmala Sitharaman | Budget 2026