IIT धनबाद को हर साल एक करोड़ देने वाले अमृत सागर कौन हैं?

Who is Amrit Sagar IIT Dhanbad: आईआईटी धनबाद से पढ़ाई करने वाले अमृत सागर चोपड़ा ने संस्थान को हर साल एक करोड़ रुपये देने का ऐलान किया है. ये एक करोड़ रुपये वो लाइफटाइम संस्थान को देते रहेंगे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
अमृत सागर चोपड़ा ने आईआईटी धनबाद से की है पढ़ाई

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) में पढ़ाई करना हर इंजीनियरिंग छात्र का सपना होता है. इसके पीछे वजह भी बड़ी है, देश के तमाम IITs से निकलकर आज लोग दुनिया की बड़ी कंपनियों में नौकरी कर रहे हैं और शुरुआती प्लेसमेंट पैकेज ही लाखों-करोड़ों रुपये तक पहुंच जाता है. यहां से पढ़कर सफल हुए कई लोग अपने संस्थान के प्रति इतने समर्पित हैं कि वो हर साल करोड़ों रुपये डोनेशन के तौर पर देते हैं. इसी बीच IIT धनबाद से पढ़े अमृत सागर चोपड़ा ने बड़ा ऐलान किया है और बताया है कि वो आजीवन अपने संस्थान को हर साल 1 करोड़ रुपये देंगे. उन्होंने अपने अल्मा मास्टर यानी संस्थान का कर्ज चुकाने के लिए ये फैसला लिया है, जिसकी अब हर तरफ चर्चा हो रही है. 

कौन हैं अमृत सागर चोपड़ा?

अमृत सागर चोपड़ा IIT-ISM धनबाद के Alumni हैं. वो 1961 बैच के छात्र रहे हैं और उन्होंने यहां से माइनिंग इंजीनियरिंग का कोर्स किया था. इसके बाद इस फील्ड में अमृत सागर ने ऐसे मुकाम हासिल किए, जहां पहुंचना काफी मुश्किल होता है. आईबीएम से लेकर टीसीएस जैसी कंपनियों के साथ काम करने के बाद उन्होंने अपनी खुद की कंपनी खड़ी की और आज उनका टर्नओवर करोड़ों में है.  

IIT धनबाद से निकलने के बाद बनाई पहचान

अमृत सागर चोपड़ा ने IIT धनबाद, (पहले ISM धनबाद के नाम से जाना जाता था) से अपने पढ़ाई पूरी करने के बाद बिजनेस जगत में अपनी खास पहचान बनाई. वो अपनी इस सफलता के पीछे संस्थान को बड़ा क्रेडिट देते हैं. उनका मानना है कि इसमें उनके टीचर्स और कॉलेज का बड़ा योगदान रहा है. यही वजह है कि अब उन्होंने अपनी कमाई का एक बड़ा हिस्सा संस्थान को देने का फैसला किया है.

इससे मेधावी और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों की मदद होती है. साथ ही कैंपस में रिसर्च और इनोवेशन पर खर्च किया जाता है. हर साल संस्थान के ऐसे ही कई एल्युमिनाई लाखों या करोड़ों की मदद करते हैं. हालांकि हर साल एक करोड़ देने का ये मामला पहला और नया है. 

Advertisement

ये भी पढ़ें - AIR-1 इशिता किशोर से लेकर संजीव चोपड़ा तक, SRCC से पढ़कर IAS बनने वालों की लिस्ट

Featured Video Of The Day
पीएनबी से 17 करोड़ से ज्यादा के नकली नोट बरामद, मैनेजर गिरफ्तार
Topics mentioned in this article
IIT Dhanbad
IIT Dhanbad News
Amrit Sagar Chopra
Amrit Sagar Chopra IIT Dhanbad