मेडिकल स्टोर खोलने के लिए कौन सा कोर्स करना होता है, क्या 1 लाइसेंस से चला सकते हैं दो शॉप

Which course is required to open a medical store : मेडिकल स्टोर खोलना एक एवरग्रीन और कमाई वाला बिजनेस है, लेकिन यह आसान बिल्कुल भी नहीं है. इसके लिए लाइसेंस और खास डिग्री जरूरी होती है. यह सेहत से जुड़ा काम है, इसलिए सरकार के कड़े नियम लागू होते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
यह 4 साल का डिग्री कोर्स है. इसके लिए भी 12वीं में साइंस होना जरूरी है.

Medical Store Courses and License Rules: क्या आपने कभी मेडिकल स्टोर की काउंटर पर खड़े होकर सोचा है, 'काश, ये दुकान मेरी होती.' अगर हां, तो आप अकेले नहीं हैं. मेडिकल स्टोर कोई आम दुकान नहीं, बल्कि ऐसा एवरग्रीन बिजनेस है, जहां डिमांड कभी खत्म नहीं होती है. दिन हो या रात, दवाइयों की जरूरत हमेशा बनी रहती है. यही वजह है कि इस सेक्टर में कमाई के मौके भी लगातार खुले रहते हैं. लेकिन ध्यान रहे, ये किराने की दुकान जैसा आसान खेल नहीं है. यहां हर दवा के साथ किसी की सेहत और कई बार जिंदगी भी जुड़ी होती है. इसीलिए सरकार ने इसके लिए सख्त नियम, लाइसेंस और जरूरी डिग्री अनिवार्य कर रखी है. अगर आप भी मेडिकल स्टोर खोलने का सपना देख रहे हैं, तो पहले सही जानकारी होना बेहद जरूरी है. इस आर्टिकल में आसान तरीके से समझिए मेडिकल स्टोर का मालिक बनने के लिए आपको कौन-सी पढ़ाई करनी होगी और क्या एक लाइसेंस से दो स्टोर चला सकते हैं.

मेडिकल स्टोर के लिए कौन-सा कोर्स जरूरी है - Which course is required to open a medical store?

1. D.Pharm (डिप्लोमा इन फार्मेसी)

दवा की दुकान खोलने के लिए आपके पास फार्मेसी की डिग्री होनी चाहिए. बिना इसके आपको लाइसेंस नहीं मिलेगा. इसमें पहला कोर्स डीफार्मा है. ये 2 साल का एक छोटा कोर्स है. 12वीं में आपके पास साइंस (बायोलॉजी या मैथ्स) होनी चाहिए. इस कोर्स में आपको दवाइयों के नाम, उनका मेल (Chemistry) और हॉस्पिटल में दवाइयों को मैनेज करने के बेसिक तरीके सिखाए जाते हैं. अगर आप जल्दी बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो ये डिप्लोमा सबसे आसान रास्ता है.

2. B.Pharm (बैचलर ऑफ फार्मेसी)

यह 4 साल का डिग्री कोर्स है. इसके लिए भी 12वीं में साइंस होना जरूरी है. इसमें दवा कैसे बनती है, शरीर पर उसका असर (Engineering and Toxicology) और नई दवाओं की खोज के बारे में डिटेल्स से बताया जाता है. अगर आप स्टोर के साथ-साथ दवा बनाने (Manufacturing) या रिसर्च में भी इंट्रेस्ट रखते हैं, तो ये डिग्री ज्यादा फायदेमंद हो सकता है. 

क्या एक ही लाइसेंस पर 2 दुकान खोल सकते हैं?

भारत के कानून के हिसाब से एक ड्रग लाइसेंस पर सिर्फ एक ही मेडिकल स्टोर चलाया जा सकता है. अगर आप दूसरी जगह नई दुकान खोलना चाहते हैं, तो आपको उस एड्रेस के लिए अलग से नया लाइसेंस लेना होगा. दरअसल, हर लाइसेंस एक खास एड्रेस और एक रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट के नाम पर जारी होता है. सरकार चाहती है कि हर स्टोर पर एक जानकार मौजूद हो ताकि गलत दवा बंटने का खतरा न रहे.

Advertisement

अगर आपके पास डिग्री नहीं है, तो क्या करें

जरूरी नहीं कि दुकान का मालिक खुद फार्मासिस्ट हो. अगर आपने पढ़ाई नहीं की है, तब भी आप मेडिकल स्टोर खोल सकते हैं. इसके लिए आप किसी ऐसे व्यक्ति को काम पर रख सकते हैं, जिसके पास डीफार्मा या बीफार्मा की डिग्री हो. लाइसेंस उसी फार्मासिस्ट के डॉक्यूमेंट्स पर बनेगा, लेकिन दुकान के मालिक आप होंगे. नियम ये है कि जब भी दुकान खुले, उस फार्मासिस्ट का वहां मौजूद होना अनिवार्य है.

यह भी पढ़ें- TTE और TC दोनों में से कौन सी नौकरी है बेस्ट, किसकी होती है ज्यादा सैलरी?

Featured Video Of The Day
India Nuclear Energy: न अमेरिका, न चीन.... भारत ने वो कर दिखाया, जिससे दुनिया भी हैरान