Cheapest Education in India: महंगी होती पढ़ाई आजकल परिवारों के लिए बड़ा टेंशन बन गया है. प्राइवेट कॉलेज और स्कूल की फीस सुनते ही कई लोगों के हाथ-पांव फूल जाते हैं, लेकिन अच्छी बात ये है कि आज भी भारत में कई ऐसे स्कूल और कॉलेज हैं, जहां पढ़ाई बहुत सस्ते में हो सकती है. अगर आप या आपका बच्चा कम पैसों में अच्छी पढ़ाई चाहते हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए है. यहां जानिए भारत में कहां पढ़ाई सबसे सस्ती है...
भारत में सबसे सस्ती पढ़ाई कहां है
केरल सरकार ने 2026 के बजट में एक बड़ा कदम उठाया है. अब सरकारी और सहायता प्राप्त आर्ट्स और साइंस कॉलेजों में ग्रेजुएशन तक ट्यूशन फीस नहीं देनी होगी. यानी 12वीं के बाद अंडरग्रेजुएट कोर्स करने वाले छात्रों को फीस की चिंता खत्म हो जाएगी. सरकार ने एजुकेशन और स्कॉलरशिप के लिए अलग से बड़ा बजट भी रखा है, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चे भी आगे पढ़ सकें. यह कदम उन स्टूडेंट्स के लिए बहुत राहत भरा है, जो पैसों की वजह से कॉलेज नहीं जा पाते थे. अगर आप केरल में रहते हैं या वहां पढ़ाई का प्लान बना रहे हैं, तो यह आपके लिए गोल्डन मौका हो सकता है.
किन कॉलेज में सबसे सस्ती पढ़ाई होती है
दिल्ली यूनिवर्सिटी के कई कॉलेज ऐसे हैं, जहां ट्यूशन फीस बेहद कम है. कुछ कॉलेजों में पूरे कोर्स की फीस 1,000 रुपए से भी कम होती है. इनमें सेंट स्टीफंस कॉलेज, हिंदू कॉलेज, मिरांडा हाउस, किरोरी मल कॉलेज और श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स कॉलेज शामिल हैं. यहां फीस काफी कम है, लेकिन एडमिशन आसान नहीं होता है. कट-ऑफ काफी हाई रहती है. अगर आपके नंबर अच्छे हैं, तो कम फीस में देश के टॉप कॉलेज में पढ़ने का मौका मिल सकता है.
किन स्कूलों में सबसे सस्ती पढ़ाई होती है
1. सैनिक स्कूल
भारत के सैनिक स्कूलों में भी कम फीस में अच्छी पढ़ाई होती है. अगर आपका बच्चा फौज में जाना जाता है, तो सैनिक स्कूल अच्छा विकल्प हो सकता है. देश के प्रमुख सैनिक स्कूलों में सैनिक स्कूल इम्फाल, सैनिक स्कूल भुवनेश्वर, सैनिक स्कूल कपूरथला, सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़, सैनिक स्कूल सुजानपुर टीरा शामिल हैं. यहां सालाना फीस लगभग 50,000 से 1 लाख रुपए तक हो सकती है. एडमिशन के लिए एंट्रेंस एग्जाम देना होता है. अच्छी पढ़ाई के साथ यहां अनुशासन भी सिखाया जाता है.
2. नवोदय विद्यालय
जवाहर नवोदय विद्यालय में पढ़ाई के साथ रहने और खाने की सुविधा भी मिलती है. मेस फीस हर महीने देनी होती है, जो प्राइवेट स्कूलों के मुकाबले काफी कम है. ग्रामीण इलाकों के बच्चों के लिए यह बेहतरीन विकल्प है. एडमिशन के लिए एंट्रेंस टेस्ट देना होता है. यहां के फीस की बात करें तो 1,587 रुपए हर महीने मेस यानी साल में सिर्फ 14,283 रुपए देने होते हैं. इसके अलावा हर महीने 353 रुपए बाकी के खर्चों के लिए देना पड़ता है.
3. केंद्रीय विद्यालयकेंद्रीय विद्यालय (KVS) के स्कूल लगभग हर राज्य में मौजूद हैं यहां फीस बहुत कम है. ये स्कूल भारत सरकार और CBSE से जुड़े होने की वजह से पढ़ाई के लिए बेस्ट माने जाते हैं. यहां एडमिशन फीस 25 रुपए, 9वीं-10वीं की ट्यूशन फीस 200 रुपए, 11-12वीं की फीस 300 रुपए होती है. इसके अलावा कंप्यूटर फीस और अलग-अलग स्ट्रीम की फीस अलग होती है. यानी पहली क्लास से 12वीं तक आप सिर्फ 500 रुपए महीने में पढ़ सकते हैं.
यह भी पढ़ें- 12वीं के टॉपर्स को ही एडमिशन देते हैं दिल्ली के ये बड़े कॉलेज, इतनी जाती है कटऑफ