Gujarat RTE Admission 2026: अब प्राइवेट स्कूलों में फ्री पढ़ेगा आपका बच्चा, रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां से भरें Form

RTE Admission 2026: पिछले साल इस प्रक्रिया के तहत 86,274 सीटें आवंटित की गई थीं. 2025 में करीब 2.38 लाख से ज्यादा आवेदन आए थे, जो इसकी लोकप्रियता को दर्शाता है. इसलिए समय रहते आवेदन करें ताकि आपका बच्चा भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ उठा सके.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
गुजरात में शिक्षा के अधिकार (RTE) के तहत कक्षा 1 में मुफ्त प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया 4 अप्रैल 2026 से शुरू हो गई है.

Gujarat RTE Admission 2026: अगर आप गुजरात में रहते हैं और अपने बच्चे का दाखिला बड़े प्राइवेट स्कूल में कराना चाहते हैं, लेकिन आर्थिक तंगी आड़े आ रही है, तो यह खबर आपके लिए ही है. गुजरात सरकार ने राइट टू एजुकेशन (RTE) के अंतर्गत एकेडेमिक सेशन 2026-27 के लिए पहले दौर की प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है. इसके जरिए आर्थिक रूप से कमजोर और सामाजिक रूप से पिछड़े वर्ग के बच्चों को कक्षा 1 में मुफ्त शिक्षा मिलेगी. इसके लिए आपको कैसे आवेदन करना है, कब तक करना और मुफ्त शिक्षा के साथ कितनी रूपये की आर्थिक मदद की जाएगी, ये सारी जानकारी आपको विस्तार से आगे आर्टिकल में हम आपको बता रहे हैं.

Gujarat RTE Admission 2026: आवेदन की इंपॉर्टेंट डेट्स

गुजरात RTE एडमिशन के लिए ऑनलाइन पोर्टल 4 अप्रैल 2026 से खुल चुका है. अब अभिभावक अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए 17 अप्रैल 2026 (दोपहर 12 बजे तक) आधिकारिक वेबसाइट rte.orpgujarat.com पर आवेदन कर सकते हैं.

Gujarat RTE Admission 2026: मुफ्त शिक्षा के साथ मिलेगी आर्थिक मदद

RTE कानून की धारा 12(1)(c) के तहत, निजी गैर-सहायता प्राप्त स्कूलों में 25% सीटें इन बच्चों के लिए आरक्षित होती हैं. खास बात यह है कि सरकार केवल फीस ही नहीं माफ करती, बल्कि किताब, जूते और परिवहन जैसे खर्चों के लिए प्रति वर्ष 3,000 रुपये की वित्तीय सहायता भी सीधे माता-पिता के बैंक खाते में भेजती है.

Gujarat RTE Admission 2026: योग्यता और जरूरी डॉक्यूमेंट्स

सलाना आय कितनी होनी चाहिए

परिवार की वार्षिक आय 6 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए.

आयु कितनी होनी चाहिए

बच्चे की उम्र कम से कम 6 वर्ष होनी अनिवार्य है.

किन डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत

आवेदन के दौरान जन्म प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण, जाति प्रमाण पत्र और आय प्रमाण पत्र तैयार रखें. यदि आप इनकम टैक्स भरते हैं तो रिटर्न की कॉपी, अन्यथा आय की स्व-घोषणा (self-declaration) देनी होगी.

Advertisement

Gujarat RTE Admission 2026: आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले rte.orpgujarat.com पर जाएं.
  • होमपेज पर New Application पर क्लिक करें.
  • बच्चे और परिवार की सही जानकारी भरिए.
  • अपनी पसंद के स्कूलों को Priority के अनुसार चुनें.
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और फॉर्म भी सबमिट करिए.

एडमिशन फॉर्म डायरेक्ट लिंक

जरूरी डॉक्यूमेंट्स लिंक

स्कूल लिस्ट

पिछले साल इस प्रक्रिया के तहत 86,274 सीटें आवंटित की गई थीं. 2025 में करीब 2.38 लाख से ज्यादा आवेदन आए थे, जो इसकी लोकप्रियता को दर्शाता है. इसलिए समय रहते आवेदन करें ताकि आपका बच्चा भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ उठा सके.

यह भी पढ़ें- PSEB Board Result 2026: पंजाब बोर्ड 5वीं और 8वीं का रिजल्ट जल्द कर देगा Live, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड

Advertisement
Featured Video Of The Day
पेटाह टिकवा, Tel Aviv में मिसाइल गिरी! ग्राउंड रिपोर्ट से तबाही का मंजर | Iran Missile Strike Israel