महाराष्ट्र के बीड में कक्षा 10वीं की साइंस परीक्षा के दौरान नकल करते हुए दिखे स्टूडेंट्स, खुलेआम चली चीटिंग

रिपोर्ट्स के अनुसार कथित चीटिंग एग्जाम की मॉनिटरिंग के लिए रखे गए टीचर्स की मौजूदगी में हुई. स्टूडेंट्स को मटीरियल इस्तेमाल करने से रोकने की कोई कोशिश नहीं की गई.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
एग्जाम के दौरान स्टूडेंट्स प्रिंटेड शीट और फोटोकॉपी किए हुए नोट्स के साथ दिखे

महाराष्ट्र के बीड जिले से एक वीडियो सामने आया है जिसमें क्लास 10 की बोर्ड परीक्षा के दौरान स्टूडेंट्स खुलेआम नकल करते हुए नजर आ रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो पटोदा के एक परीक्षा केंद्र का है, जहां राज्य में चल रहे सेकेंडरी स्कूल बोर्ड परीक्षाओं के तहत स्टूडेंट्स साइंस का पेपर दे रहे थे. इस दौरान खुलेआम नकल चल रही थी. वीडियो के वायरल होने के बाद राज्य की एजुकेशन अथॉरिटीज की आलोचना की जा रही है.  सवाल उठ रहे हैं कि एग्जाम के दौरान कैसे नकल की अनुमति दी जा सकती है.

 वीडियो में एग्जाम के दौरान कई स्टूडेंट्स प्रिंटेड शीट और फोटोकॉपी किए हुए नोट्स के साथ दिख रहे हैं. इन मटीरियल को देखते हुए आंसर लिख रहे हैं.  वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि एग्जाम हॉल के अंदर नकल खुलेआम चल रही है. स्टूडेंट्स बिना किसी डर के नकल कर रहे हैं. 

इस घटना से साफ है कि सेंटर पर मौजूद सुपरवाइजरों ने बच्चों को नकल करने की छूटी दी. रिपोर्ट्स के अनुसार कथित चीटिंग एग्जाम की मॉनिटरिंग के लिए रखे गए टीचर्स की मौजूदगी में हुई. स्टूडेंट्स को मटीरियल इस्तेमाल करने से रोकने की कोई कोशिश नहीं की गई. बता दें महाराष्ट्र में इस समय कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं, जो की पूरे राज्य में हो रहे हैं. एग्जाम में नकल से जुड़े ऐसे और भी मामले सामने आए हैं. 

81 टीचरों को किया था सस्पेंड

इस हफ्ते की शुरुआत में, महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन ने बीड जिले में 81 टीचरों को ChatGPT का इस्तेमाल करके स्टूडेंट्स को चीटिंग करने में मदद करने के लिए सस्पेंड किया था. इसके अलावा कुछ पेपर तो एग्जाम से पहले ही लीक हो गए थे. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Struck US Ship in Persian Gulf, Indian Sailors On Board फंस गए. Drone Attack video!