उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP TET) 2026 की इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी गई है. इंटिमेशन स्लिप को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है. जो भी उम्मीदवार UP TET 2026 की परीक्षा देने वाले हैं, वो उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर लें. ये परीक्षा 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को होने वाली है, जो कि ऑफ़लाइन पेन-और-पेपर मोड पर होगी.
UP TET 2026 सिटी इंटिमेशन स्लिप कैसे डाउनलोड करें?
- UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर इंटिमेशन स्लिप को डाउनलोड किया जा सकता है.
- होमपेज पर UP TET 2026 सिटी इंटिमेशन स्लिप का लिंक दिया गया होगा. इसपर क्लिक करें.
- एक नया पेज खुलेगा. जिसपर जरूरी जानकारी भर दें.
- जानकारी सबमिट करें और लॉगिन करें.
- स्क्रीन पर टी इंटिमेशन स्लिप दिखेगी. इसे डाउनलोड कर लें.
कब आएगा एडमिट कार्ड
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP TET) 2026 परीक्षा उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) करवाता है. UP TET उत्तर प्रदेश के प्राइमरी और अपर प्राइमरी स्कूलों में टीचर बनने की चाहत रखने वाले कैंडिडेट्स के लिए एलिजिबिलिटी एग्जाम है. ये एग्जाम दो पेपर में होता है. पपेर 1 उन उम्मीदवारों के लिए होता है जो कि क्लास 1 से 5 के बच्चों को पढ़ाना चाहते हैं. जबकि पेपर 2 उन उम्मीदवारों के लिए होता है क्लास 6 से 8 में पढ़ाना चाहते हैं.
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP TET) 2026 का एडमिट कार्ड भी जल्द ही जारी कर दिया जाएगा. 30 जून को एडमिट कार्ड जारी किए जाने की पूरी उम्मीद है. एडमिट कार्ड में एग्जाम सेंटर का पता, रिपोर्टिंग टाइम, एग्जाम के दिन के इंस्ट्रक्शन और दूसरी गाइडलाइंस जैसी ज़रूरी डिटेल्स होंगी. जिनका पालन हर उम्मीदवार को करना होता है.
ये भी पढ़ें- NTA ने जारी की CUET UG 2026 की फाइनल आंसर की, 7 सवालों को हटाया गया