UP Board Compartment Exam Date: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट के बाद अब कब होगी कंपार्टमेंट परीक्षा, जानें

UP Board Compartment Exams Date 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 23 अप्रैल, 2026 को कक्षा 10 और 12 बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी किया है. वहीं जो बच्चे एग्जाम में एक से लेकर दो विषयों में फेल हुए हैं, वो कंपार्टमेंट परीक्षा के जरिए अपना साल बचा सकते हैं. कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया मई 2026 के दूसरे हफ्ते में शुरू हो सकती है.

UP Board Compartment Exams Date 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे घोषित कर दिए हैं. जो छात्र एक या दो विषयों में फेल हो गए हैं, वो अपना साल बचाने के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा दे सकते हैं.  कंपार्टमेंट परीक्षा में अच्छे नंबर लाकर छात्र अपने साल को बचा सकते हैं. अगर आप भी यूपी बोर्ड की 10वीं या 12वीं परीक्षा में फेल हो गए हैं, तो कंपार्टमेंट परीक्षा दे सकते हैं. हालांकि दो से अधिक विषय में फेल होने पर इस परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी. उम्मीद है की इस साल कंपार्टमेंट परीक्षा जुलाई में आयोजित की जा सकती है. इसलिए जो भी छात्र ये परीक्षा देने का सोच रहे हैं, वो अपनी तैयारी शुरू कर दें और जिन विषयों में वो फेल हुए हैं उन्हें अच्छे से पढ़ें.कंपार्टमेंट देकर इन विषय में पास होकर अपना साल खराब होने से बचा लें.

इन तारीखों का रखें ध्यान

कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन करना होता है. कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया मई 2026 के दूसरे हफ्ते में शुरू हो सकती है. जो की जून 2026 के पहले हफ़्ते तक चलने की उम्मीद है. इसलिए जो भी उम्मीदवार आवेदन करने चाहते हैं, वो समय के अंदर एप्लीकेशन फॉर्म भर दें. आवेदन करते हुए उम्मीदवारों को फीस का भुगतान भी करना होगा. फॉर्म भरने की प्रक्रिया के बाज एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगो जो की उम्मीद है कि जुलाई में जारी हो जाएंगे और जुलाई में ही ये परीक्षा होगी.

कब जारी होगा UP बोर्ड कंपार्टमेंट का रिजल्ट 2026

कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट एग्जाम के एक महीने के अंदर ही जारी कर दिया जाता है, ऐसे में अगर परीक्षा जुलाई में होगी तो  UP बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट अगस्त 2026 में आने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें- पापा खाना बनाते थे और मैं पढ़ती थी... बिना मां के बेटी ने यूपी बोर्ड में किया टॉप, बताई पूरी कहानी

Advertisement
Featured Video Of The Day
जब संसद में सेना के लिए बोल रहे थे राहुल गांधी, तो चुप क्यों थे नरवणे? पूर्व आर्मी चीफ का खुलासा