IAS Officer Success Story : IAS ऑफिसर बनने का सपना लाखों युवा देखते हैं, लेकिन इस सपने को हकीकत बनाना इतना आसान नहीं है. कड़ी मेहनत और मनोबल के दम पर ही IAS ऑफिसर बना जा सकता है. मोइन अहमद हमारे देश के उन युवाओं के लिए एक मिसाल हैं, जो UPSC एग्जाम क्रैक करने का सपना देखते हैं. मोइन अहमद के पिता एक बस ड्राइवर थे. मोइन अहमद के लिए बड़े कोचिंग सेंटर में दाखिला लेना नामुमकिन था. पढ़ाई का लोन उठाकर उन्होंने अपने सपनों को पूरा किया.
3 बार UPSC में फेल हुए
मोइन अहमद को तीन बार UPSC के एग्जाम में असफलता मिली. लगातार तीन प्रीलिम्स फेल होने के बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी. कोचिंग के पैसे जोड़ने के लिए उन्होंने एक साइबर कैफे में काम किया. काम के साथ दिन में 7 से 8 घंटे पढ़ाई की. अपनी पिछली हर गलती को सुधारा. उनकी मेहनत सफल भी हुई.
- मोइन उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के दिलारी के जटपुरा गांव के रहने वाले हैं.
- उनके पिता वली हसन मुरादाबाद में उत्तर प्रदेश रोडवेज़ में कॉन्ट्रैक्ट ड्राइवर थे.
- मोइन पांच भाई-बहनों में दूसरे नंबर के हैं.
- उनके बड़े भाई दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं.
- मोइन अपने सपनों को सच करने के लिए दिल्ली आ गए. यहां एक साइबर कैफे में काम किया और अपनी पढ़ाई का खर्च उठाया.
मोइन अहमद ने साल 2022 में फिर से UPSC की परीक्षा दी और अपने चौथे अटेम्प्ट में उन्हें सफलता भी मिली. मोइन अहमद ने AIR में 296 हासिल की और और अपने परिवार का सपना पूरा करके दिखा दिया.
एक कॉन्ट्रैक्ट बस ड्राइवर के बेटे की ऑफिसर बनने की ये कहानी काफी प्रेरणादायक है. जब इरादा पक्का हो तो आप हार को भी हार सकते हैं.