UPPSC RO/ARO 2023 का फाइनल रिजल्ट घोषित, 419 अभ्यर्थी हुए पास, अनिल पांडेय ने किया टॉप

UPPSC RO ARO Result 2023 List: यूपीपीएससी ने RO/ARO 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. इस परीक्षा में 419 अभ्यर्थी चयनित हुए है. UPPSC ने समीक्षा अधिकारी /सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा-2023 के लिए 9 अक्टूबर, 2023 को विज्ञापन जारी किया था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

UPPSC RO ARO 2023 Final Result: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) परीक्षा-2023 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है. इस परीक्षा में 419 अभ्यर्थी पास हुए हैं. RO/ARO 2023 का फाइनल रिजल्ट रविवार देर रात जारी किया गया है. जारी सूची के अनुसार, अनिल पांडेय ने टॉप किया है. आदित्य प्रताप सिंह दूसरे स्थान पर, जबकि लक्ष्मी वर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया. इन तीनों का चयन समीक्षा अधिकारी के पद पर हुआ है. इस परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अपना रिजल्ट आयोग की वेबसाइट https://uppsc.up.nic.in पर देख सकते हैं.

आरओ (यूपीपीएससी) के 13 पदों में भानु मिश्रा और आरओ (राजस्व परिषद) के तीन पदों में दिग्विजय सिंह प्रथम स्थान पर है. सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) (सचिवालय) के 40 पदों में शम्सुल हुदा पहले स्थान पर रहे, जबकि आशीष कुमार द्विवेदी सेकंड और अनुपम कुमार उपाध्याय तीसरे स्थान पर रहे हैं.

यूपीपीएससी आरओ/एआरओ 2023 टॉप 10 लिस्ट (UPPSC RO/ARO 2023 Top 10 List)

  1. अनिल पांडेय
  2. आदित्य प्रताप सिंह
  3. लक्ष्मी वर्मा
  4. निलेश कुमार सिंह
  5. सूरज नारायण मिश्रा
  6. शिवांशु शर्मा
  7. हृषु श्यामली
  8. शिवम पचोरी
  9. मंगल सिंह
  10. शिवम शुक्ला

कहां देखें आरओ/एआरओ 2023 रिजल्ट (UPPSC RO/ARO 2023 Result Check)

इस परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अपना रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://uppsc.up.nic.in पर देख सकते हैं. आयोग के मुकाबिक, अभ्यर्थियों के प्राप्तांक और श्रेणीवार कट-ऑफ अंक भी जल्द ही वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे.

सफल 419 अभ्यर्थियों में से 338 समीक्षा अधिकारी के पदों पर और 81 सहायक समीक्षा अधिकारी के पदों पर चयनित हुए हैं. बता दें कि यूपी लोक सेवा आयोग ने समीक्षा अधिकारी /सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा-2023 के लिए 9 अक्टूबर 2023 को विज्ञापन जारी किया था. आरओ और एआरओ 2023 की प्रारंभिक परीक्षा 11 फरवरी 2024 को आयोजित हुई थी, लेकिन प्रश्नपत्र लीक हो गया था. बाद में 27 जुलाई, 2025 को प्रारंभिक परीक्षा आयोजित हुई. वहीं मुख्य परीक्षा दो और 3 फरवरी 2026 आयोजित की गई थी, जिसमें 5930 अभ्यर्थी शामिल हुए थे. सहायक समीक्षा अधिकारी के पदों के लिए हिन्दी टंकण यान Typing की परीक्षा 16, 17, 18 और 19 फरवरी, 2026 को आयोजित की गई थी. 

Advertisement

आयोग की तरफ से कहा गया है कि प्रश्नगत परीक्षा का परिणाम पूर्णतया औपबन्धिक (Provisional) है. सभी सफल अभ्यर्थियों के मूल प्रमाण-पत्रादि के मिलान या सत्यापन के बाद और उनके सही पाए जाने पर उनकी संस्तुति प्रेषित की जाएगी. मूल प्रमाण-पत्रादि के मिलान या सत्यापन के सम्बन्ध में अलग से विज्ञप्ति जारी की जाएगी. यूपी लोक सेवा आयोग के मुताबिक, इस परीक्षा रिएक्ट से संबंधित अभ्यर्थियों के प्राप्तांक और श्रेणीवार या पदवार कटऑफ अंकों की सूचनाएं जल्द ही आयोग की वेबसाइट पर लोड की जाएगी और इस आशय की सूचना तत्समय समाचार पत्रों में भी प्रकाशित की जाएगी. आयोग ने स्पष्ट किया है कि अतः इस सम्बन्ध में सूचना के अधिकार अधिनियम-2005 के अन्तर्गत प्राप्त प्रार्थना-पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे और न ही उन पर विचार किया जाएगा. 

ये भी पढ़ें: Anamika Mishra Success Story: अयोध्या की बेटी अनामिका मिश्रा बनीं डिप्टी कलेक्टर, UPPSC में हासिल की चौथी रैंक

Advertisement


 

Featured Video Of The Day
Iran War: Trump ने दी ईरान को गाली, 'Open The F**king Strait, You Bas**rds', फिर दिया Ultimatum!