7 minutes ago

UP Board Result 10th 12th 2026 Live Updates: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) जल्द ही UP बोर्ड कक्षा 10 और कक्षा 12 के नतीजे घोषित करने वाला है. उम्मीद जताई जा रही है कि रिजल्ट 25 अप्रैल से पहले कभी भी जारी किया जा सकता है. हालांकि  UPMSP की तरफ से अभी तक रिजल्ट की सही तारीख और समय के बारे में आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. लेकिन आंसर शीट चेकिंग का प्रोसेस 4 अप्रैल को पूरा हो गया है. आमतौर पर आंसर शीट चेकिंग प्रोसेस के 20 से 22 दिनों में रिजल्ट जारी कर दिया जाता है. इसलिए उम्मीद है कि 25 अप्रैल तक रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा.

UP Board Result 10th 12th 2026 Live Updates:

Apr 20, 2026 10:54 (IST)

UP Board Result 2026: पिछले साल कैसा रहा था रिजल्ट

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड साल 2025 में लड़कियों का पास प्रतिशत 93.87% रहा था. जबकि लड़के 86.66% था.  वहीं 2024 में लड़कियों ने 93.40%  हासिल किए थे. वहीं लड़कों ने 86.05% की सफलता दर की थी.

Apr 20, 2026 10:27 (IST)

UPMSP Board Result: कॉपियों की जांच में देरी के कारण लेट हुआ रिजल्ट

UPMSP Board Result: इस साल कॉपियों की जांच लेट होने के कारण रिजल्ट पर असर पड़ा है और इसमें देरी हुई है.

Apr 20, 2026 09:16 (IST)

UP Result 2026 10th 12th: रोल नंबर खोने पर कैसे चेक करें रिजल्ट

अगर किसी छात्र का रोल नंबर गलती से खो गया है, तो घबराने की कोई ज़रूरत नहीं है. अपने स्कूल के अधिकारियों से संपर्क कर आप अपने रोल नंबर फिर से हासिल कर सकते हैं.

Apr 20, 2026 08:25 (IST)

UP बोर्ड में फेल होने का खतरा कम, नए मार्किंग सिस्टम से बदल जाएगा पूरा गणित

UP Board result 2026 : यूपी बोर्ड के छात्र इन दिनों अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) 25 अप्रैल, 2016 को बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे जारी कर सकता है. इस बार बोर्ड ने कॉपी चेकिंग प्रोसेस में बड़ा बदलाव करते हुए स्टेप मार्किंग सिस्टम लागू किया है, जिससे छात्रों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है. इस नए सिस्टम के जरिए कॉपियों की जांच ज्यादा पारदर्शी तरीके से की जा रही है. इससे छोटी गलतियों पर पूरे मार्क्स नहीं कटेंगे. आइए जानते हैं स्टेप मार्किंग सिस्टम आखिर है क्या - 

Advertisement
Apr 20, 2026 07:57 (IST)

UP Board Result 2026: रिजल्ट से पहले क्यों खंगाली जाती हैं टॉपर्स की कॉपियां?

इस साल यूपी बोर्ड ने CBSE की तर्ज पर स्टेप मार्किंग व्यवस्था लागू की है. दोबारा जांच के दौरान यह देखा जाता है कि परीक्षकों ने हर स्टेप पर सही अंक दिए हैं या नहीं. इससे मेधावी छात्रों के साथ न्याय सुनिश्चित होता है.

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: भारतीय जहाजों पर ईरान का हमला, Hormuz पर फिर भड़केगी जंग?