UP Board Result : यूपी बोर्ड रिजल्ट में सबसे फिसड्डी जिले कौन रहे, देखें लिस्ट

UP Board 10th, 12th Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी हो गए हैं. यूपी 10वीं बोर्ड की परीक्षा में इस साल कुल पास प्रतिशत 90.42 दर्ज किया गया है. 12वीं क्लास की बात करें तो इस वर्ष 80.38 प्रतिशत छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
इस साल बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हुई थी जो कि 12 मार्च तक चली थी.

UP Board 10th, 12th Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) ने यूपी बोर्ड 2026 की कक्षा 10वीं (हाईस्कूल) और 12वीं (इंटरमीडिएट) का रिजल्ट जारी कर दिया हैं. बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उम्मीदवार अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. यूपीएमएसपी ने आधिकारिक वेबसाइटों के अलावा उमंग ऐप और डिजिलॉकर पर भी रिजल्ट घोषित किए हैं.

कैसा रहा रिजल्ट

यूपी 10वीं बोर्ड की परीक्षा में इस साल कुल पास प्रतिशत 90.42 दर्ज किया गया है.  पिछले साल 10वीं का पास प्रतिशत 90.11 था. वहीं 12वीं क्लास की बात करें तो इस वर्ष 80.38 प्रतिशत छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं. जो कि पिछले वर्ष के मुकाबले कम है. 2025 में 12वीं में उत्तीर्णता प्रतिशत 81.15 था. 10वीं की परीक्षा में पहला स्थान सीतापुर की कशिश वर्मा और बाराबंकी की अंशिका वर्मा ने हासिल किया है. दोनों ने 97.83 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं.  वहीं 12वीं की परीक्षा में सीतापुर की शिखा वर्मा ने 97.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है. 

जिलेवार कैसा रहा रिजल्ट

इस बार 10वीं के रिजल्ट में भदोही जिले ने नंबर एक स्थान हासिल किया है. इस जिले का पास प्रतिशत 95.70 रहा है. वहीं रिजल्ट के मामले में ललितपुर जिला फिसड्डी साबित हुआ है. इस जिले का पास प्रतिशत 80.22 रहा है. 12वीं के रिजल्ट में जहां लखनऊ (89.17) जिले ने टॉप किया है. वहीं देवरिया जिले का प्रर्दशन सबसे खराब रहा है. इस जिले का पास प्रतिशत महज 66.82 रहा है.

10वीं के रिजल्ट में सबसे बेकार प्रदर्शन करने वाले टॉप 3 जिले

1.ललितपुर

2. पीलीभीत

3.लखीमपुरी खीरी

12वीं के रिजल्ट में सबसे बेकार प्रदर्शन करने वाले टॉप 3 जिले

1.देवरिया

2.प्रतापगढ़

3.जालौना

ये भी पढ़ें - UP Board 10th, 12th Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट में किस जिले ने मारी बाजी, देखें टॉप 3 जिले

Advertisement

Featured Video Of The Day
Bengal Polls 2026: 'अगर SIR से टीएमसी को फायदा हुआ?' राहुल कंवल के सवाल पर क्या बोले Nitin Nabin?