UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड आज शाम 4 बजे 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी करेगा. परीक्षा में शामिल विद्यार्थी नतीजों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in और डिजिलॉकर (results.digilocker.gov.in) पर चेक कर सकेंगे. रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर, स्कूल नंबर, जन्मतिथि और एडमिट कार्ड आईडी की जरूरत होगी.
खो गया हो रोल नंबर तो क्या करें
रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को जिन डिटेल्स की जरूरत होगी, वे सभी एडमिट कार्ड पर दर्ज होते हैं. लेकिन अगर एडमिट कार्ड खो गया हो या नहीं मिल रहा हो तो क्या करें.
स्कूल से संपर्क कर सकते हैं
रोल नंबर के लिए छात्र अपने स्कूल प्रशासन से संपर्क कर सकते हैं. स्कूल के पास हर छात्र का एडमिट कार्ड रखा होता है. क्योंकि एक कॉपी स्कूल के पास हमेशा होती है. यहां से फोटोकॉपी ले सकते हैं. इसके अलावा स्कूल छात्रों को नतीजों की जानकारी दे सकते हैं.
UP Board Result QR Code: QR कोड से ऐसे चेक करें यूपी बोर्ड रिजल्ट, आज शाम 4 बजे होगा जारी
यहां से भी मिल सकता है रोल नंबर
छात्र ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर रोल नंबर प्राप्त कर सकते हैं. इसके अलावा नतीजे जारी होने के बाद name-wise search option भी उपलब्ध रहेगा. यानी आप अपने नाम को लिखकर भी नतीजे ढूढ़ सकते हैं. हालांकि रोल नंबर की आवश्यकता होगी.
UP Board 10th 12th Result : रिजल्ट कहां और कैसे देखें?
भारी ट्रैफिक के कारण अक्सर बोर्ड की मुख्य वेबसाइट स्लो हो जाती है. ऐसे में छात्र निम्नलिखित प्लेटफॉर्म्स का उपयोग कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट: www.upmsp.edu.in
- डिजी लॉकर: https://results.digilocker.gov.in/
NDTV पर कैसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट?
एनडीटीवी पर रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.ndtv.in पर जाएं.
होमपेज पर बोर्ड एग्जाम रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें.
यहां आपको सबसे ऊपर यूपी बोर्ड एग्जाम रिजल्ट की लिस्ट मिलेगी.
UP Board Class 10/12 Exam Results 2026 पर क्लिक करें.
इसके बाद एक फॉर्म खुलेगा, इसमें स्टूडेंट अपना नाम, नंबर, रोल नंबर आदि दर्ज करें.
इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा.
ऐसा करते ही यूपी बोर्ड 12वीं या 10वीं का रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा.