UP Board Result 2026: 10वीं-12वीं में फेल होने वाले छात्रों के पास क्‍या हैं विकल्प

UP Board Result 2026:  यूपी बोर्ड आज शाम 4 बजे 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी करेगा. लाखों परीक्षार्थियों व अभिभावकों का इंतजार आज खत्‍म होगा. पर, नतीजों में अगर कोई छात्र फेल हो जाता है तो उसके पास क्‍या विकल्‍प होंगे, जानें. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

UP Board Result 2026:  यूपी बोर्ड आज शाम 4 बजे 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी करेगा. लाखों परीक्षार्थियों व अभिभावकों का इंतजार आज खत्‍म होगा. परीक्षा में शामिल विद्यार्थी नतीजों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in और डिजिलॉकर (results.digilocker.gov.in) पर चेक कर सकेंगे. पर, नतीजों में अगर कोई छात्र फेल हो जाता है तो उसके पास क्‍या विकल्‍प होंगे, जानें. 

रीचेक‍िंंगके लिए आवेदन करें  

अगर परीक्षा परिणाम मनमुताबिक ना आए हों या छात्र को लग रहा हो कि उसके नंबर तो अपेक्षा से कम आए हैं, तो वह रीचेकिंग के लिए आवेदन कर सकता है. इसके लिए बोर्ड की आधारिक वेबसाइट के माध्‍यम से या स्‍कूल से संपर्क करके आवेदन कर सकते हैं. 

UP Board Class 10th Result Link

UP Board Class 12th Result Link

कंपार्टमेंट परीक्षा 

अगर छात्र एक या दो विषयों में फेल यानी तीन सब्‍जेक्‍ट में फेल नहीं है, तो वह कंपार्टमेंट परीक्षा दे सकता है. अगर वह कंपार्टमेंट परीक्षा में उत्‍तीर्ण हो जाता है तो उसका साल बच जाता है. आमतौर पर परीक्षा परिणाम आने के बाद आवेदन शुरू होते हैं और परीक्षाएं जुलाई में कराई जाती हैं. 

UP Board Result 2026: रिजल्‍ट आने से पहले नहीं मिल रहा रोल नंबर, तो ऐसे जल्‍दी ढूंढ़ लें

तीन सब्‍जेक्‍ट में फेल हो तो 

यूपी बोर्ड के नियमों के तहत अगर छात्र तीन विषयों में या उससे अधिक विषयों में फेल हो जाता है, तो उसे अगली कक्षा में प्रमोट नहीं किया जाता है. उसे फिर से फेल हुई क्‍लास पढ़नी होगी. 

Advertisement

UP Board 10th 12th Result : रिजल्ट कहां और कैसे देखें?

भारी ट्रैफिक के कारण अक्सर बोर्ड की मुख्य वेबसाइट स्लो हो जाती है. ऐसे में छात्र निम्नलिखित प्लेटफॉर्म्स का उपयोग कर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट: www.upmsp.edu.in
  • डिजी लॉकर: https://results.digilocker.gov.in/

NDTV पर कैसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट?

एनडीटीवी पर रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.ndtv.in पर जाएं.

होमपेज पर बोर्ड एग्जाम रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें. 

यहां आपको सबसे ऊपर यूपी बोर्ड एग्जाम रिजल्ट की लिस्ट मिलेगी.

UP Board Class 10/12 Exam Results 2026 पर क्लिक करें.

इसके बाद एक फॉर्म खुलेगा, इसमें स्टूडेंट अपना नाम, नंबर, रोल नंबर आदि दर्ज करें. 

इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा.

ऐसा करते ही यूपी बोर्ड 12वीं या 10वीं का रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा.

UP Board 10th, 12th Result 2026 LIVE: रिजल्ट से ठीक पहले यूपी बोर्ड ने जारी किया Digilocker का QR कोड, देखें

Advertisement
Featured Video Of The Day
Hormuz में ईरान ने दागी मिसाइलें! 2 जहाज जब्त, दुनिया में तेल संकट | IRGC Seizes Ships