UP Board Result 2026: कॉपियों की चेकिंग हुई पूरी, जानें कब आएगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट

UP Board Result 2026 update : यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं की कॉपियों की चेकिंग पूरी हो चुकी है. जानें कब आएगा रिजल्ट और कैसे चेक करें अपनी मार्कशीट upmsp.edu.in पर.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
बोर्ड की तैयारी को देखते हुए माना जा रहा है कि UP Board Result 2026 की घोषणा 20 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच कभी भी की जा सकती.

UPMSP UP Board 10th 12th Result 2026 Date: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) के लाखों छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर है. यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं की कॉपियों की चेकिंग 4 अप्रैल को पूरा कर ली गई है.अब करीब 52 लाख छात्रों की नजरें सिर्फ एक ही सवाल पर टिकी हैं - यूपी बोर्ड का रिजल्ट कब आएगा?

UPMSP UP Board 10th 12th Result 2026 Expected Date : कॉपियों की चेकिंग पूरी, अब अगली तैयारी

बता दें इस साल यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं. लगभग 3 करोड़ कॉपियों की चेकिंग का भारी-भरकम काम रिकॉर्ड समय में पूरा कर लिया गया है. बोर्ड ने अब स्कूलों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे छात्र-छात्राओं के इंटरनल असेसमेंट के नंबर 6 और 7 अप्रैल तक हर हाल में पोर्टल पर अपलोड कर दें.

UPMSP UP Board 10th 12th Result 2026 Expected Date : प्रैक्टिकल परीक्षा का आखिरी मौका

जो छात्र किसी कारण इंटरमीडिएट की प्रैक्टिकल परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे, उन्हें बोर्ड ने एक और मौका दिया है. ऐसे छात्र 9 और 10 अप्रैल को अपनी प्रैक्टिकल परीक्षा दे सकते हैं. इसके बाद बोर्ड रिजल्ट को अंतिम रूप दिया जाएगा.

UPMSP UP Board 10th 12th Result 2026 Expected Date : कब घोषित होगा परिणाम?

बोर्ड की तैयारी को देखते हुए माना जा रहा है कि UP Board Result 2026 की घोषणा 20 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच कभी भी की जा सकती. हालांकि, रिजल्ट की तारीख की घोषणा बोर्ड की तरफ से अभी तक नहीं की गई है. 

Advertisement

UPMSP UP Board 10th 12th Result 2026 Expected Date : ऑनलाइन कैसे चेक करें अपना रिजल्ट?

  • रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इन आसान स्टेप्स से अपनी मार्कशीट देख सकेंगे:
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं.
  • होमपेज पर 'Class 10' या 'Class 12' रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन दबाएं.
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड कर लें.
  • इसके अलावा छात्र SMS और डिजिलॉकर (DigiLocker) के जरिए भी अपना परिणाम देख सकते हैं.
Featured Video Of The Day
Delhi Assembly की सुरक्षा में बड़ी चूक, बैरियर तोड़ दिल्ली विधानसभा परिसर में घुसी कार | BREAKING