माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश ने कक्षा 10वीं और 12वीं रिजल्ट को जारी करने की पूरी तैयारी कर ली है. हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं का परिणाम गुरुवार 23 अप्रैल यानी आज शाम 4:00 बजे परिषद मुख्यालय, प्रयागराज से घोषित किया जाएगा. जिन भी छात्रों ने यूपी बोर्ड की परीक्षा दी है वो अपना रिजल्ट परिषद की आधिकारिक वेबसाइट और डिजीलॉकर पोर्टल पर देख सकते हैं. यूपी बोर्ड ने डिजीलॉकर का क्यूआर कोड भी जारी कर दिया है. क्यूआर कोड को स्कैन कर रिजल्ट चेक किया जा सकता है. इसके अलावा NDTV चेकर की मदद से भी छात्र अपनी परिणाम देख सकते हैं.
मोबाइल पर कैसे देखें अपना रिजल्ट? ये रहा सबसे आसान तरीके
वेबसाइट के जरिए
मोबाइल के जरिए रिजल्ट को कई तरह से चेक किया जा सकता है. सबसे आसान तरीका आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से रिजल्ट चेक करने का है. ऐसा करने के लिए उम्मीदवारों को अपने मोबाइल का ब्राउज़र जैसे Chrome पर जाना होगा. उसके बाद upresults.nic.in या upmsp.edu.in पर जाएं. इन वेबसाइट के होमपेज पर "UP Board High School Result 2026" या "UP Board Intermediate Result 2026" के लिंक होंगे. इन लिंक पर क्लिक कर दें. जो पेज खुलेगा उसपर अपना रोल नंबर (Roll Number) और एडमिट कार्ड पर दिया गया स्कूल कोड दर्ज करें. 'Submit' या 'View Result' बटन पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
SMS के जरिए कैसे चेक करें
- अगर आपके फोन में इंटरनेट नहीं है तो आप SMS के जरिए भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं. ऐसे करने के लिए नीचे बताए गए स्टेप को फॉलो करें.
- 10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए: सबसे पहले टाइप करें UP10<स्पेस>रोल नंबर और इसे 56263 पर भेज दें.
- 12वीं (Intermediate) का रिजल्ट चेक करने के लिए: टाइप करें UP12<स्पेस>रोल नंबर और इसे 56263 पर भेजें दे.
डिजीलॉकर ऐप के जरिए
डिजीलॉकर ऐप के जरिए भी रिजल्ट को चेक किया जा सकता है. ऐसा करने के लिए आपको अपने फोन में डिजीलॉकर ऐप को डाउनलोड करना होगा या digilocker.gov.in पर जाएं. अपने आधार नंबर या मोबाइल नंबर से लॉगिन करें. फिर 'Education' सेक्शन में 'UPMSP' (उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद) चुनें. कक्षा 10वीं या 12वीं चुनें और अपना रोल नंबर डालें. रिजल्ट आपके सामने आ जाएगा.