UP Board Class 12th Practical Exam date 2026 : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) ने इंटरमीडिएट के छात्रों को बड़ी राहत दी है. बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने आधिकारिक नोटिस जारी कर बताया है कि प्रथम चरण की प्रयोगात्मक (Practical) परीक्षाओं की आखिरी तारीख अब बढ़ा दी गई है.अब 4 फरवरी तक होंगे एग्जाम बोर्ड के शेड्यूल के मुताबिक, पहले ये परीक्षाएं 24 जनवरी से 1 फरवरी 2026 तक होनी थीं. लेकिन कई स्कूलों में प्रैक्टिकल बाकी रह जाने की वजह से छात्रों के भविष्य को देखते हुए अब इसे 4 फरवरी 2026 तक बढ़ा दिया गया है.
केंद्रों को आखिरी चेतावनी बोर्ड ने सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी परीक्षा केंद्र हर हाल में 04 फरवरी तक प्रैक्टिकल पूरे करा लें. जिन छात्रों का प्रैक्टिकल किसी वजह से छूट गया था, उनके पास यह आखिरी मौका है. छात्र तुरंत अपने स्कूल से संपर्क करें.