UP Board Exam : सीसीटीवी और वॉइस रिकॉर्डर से लैस हुए 8033 सेंटर, लखनऊ में बैठकर एक क्लिक पर दिखेगा हर कमरा

सार्वजनिक परीक्षाओं में कदाचार रोकने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए 'उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम, 2024' लागू किया गया है, जिसके तहत अनुचित साधनों में लिप्त पाए जाने पर कठोर कार्रवाई का प्रावधान है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
प्रश्नपत्रों के अतिरिक्त रिजर्व सेट्स की व्यवस्था की गई है, जिन्हें सुरक्षित डबल लॉक अलमारी में सील बंद करके रखा जाएगा.

UP Board exam 2026 : यूपी में 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक बोर्ड परीक्षाएं आयोजित होंगी, जिसमें कुल 53,37,778 परीक्षार्थी शामिल होंगे. नकलविहीन परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए 8033 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने मंगलवार को ऑनलाइन मॉनिटरिंग के लिए राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम का उद्घाटन किया. आपको बता दें कि कुल 8033 परीक्षा केंद्रों में 596 राजकीय, 3453 अशासकीय सहायता प्राप्त और 3984 स्ववित्त पोषित माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं.

MP Police SI Result 2026 : मध्य प्रदेश पुलिस SI और सूबेदार परीक्षा का रिजल्ट हुआ रिलीज, ऐसे करें चेक

ये जिले हैं संवेदनशील

18 जिलों को संवेदनशील और 222 केंद्रों को अति संवेदनशील, जबकि 683 केंद्रों को संवेदनशील के रूप में चिह्नित किया गया है. हर परीक्षा केंद्र के प्रत्येक कक्ष में वॉयस रिकॉर्डर युक्त 2 CCTV कैमरे, राउटर, DVR और हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्शन लगाए गए हैं, जिससे वेबकास्टिंग के माध्यम से लाइव मॉनिटरिंग की जाएगी. परीक्षा में 8033 केंद्र व्यवस्थापक, 8033 बाह्य केंद्र व्यवस्थापक, 8033 स्टैटिक मजिस्ट्रेट, 1210 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 427 जोनल मजिस्ट्रेट और 69 मंडलीय व 440 जनपदीय सचल दल नियुक्त किए गए हैं.

प्रश्नपत्रों के लिए रिजर्व सेट्स

प्रश्नपत्रों के अतिरिक्त रिजर्व सेट्स की व्यवस्था की गई है, जिन्हें सुरक्षित डबल लॉक अलमारी में सील बंद करके रखा जाएगा. उत्तर पुस्तिकाओं पर माध्यमिक शिक्षा परिषद का लोगो और सूक्ष्म आकार में UPMSP अंकन होगा. राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम द्वारा यूपी संस्कृत शिक्षा परिषद परीक्षा 2026 की भी पहली बार ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जाएगी.

Advertisement

सार्वजनिक परीक्षाओं में कदाचार रोकने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए 'उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम, 2024' लागू किया गया है, जिसके तहत अनुचित साधनों में लिप्त पाए जाने पर कठोर कार्रवाई का प्रावधान है. 

मंत्री गुलाब देवी ने सभी परीक्षार्थियों को तनाव मुक्त होकर आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने और अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए शुभकामनाएं दीं. उन्होंने अधिकारियों और शिक्षकों से भी छात्रों को मार्गदर्शन प्रदान करने और सहज वातावरण में परीक्षा संपन्न कराने की अपील की.

Advertisement
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी छात्रों को बोर्ड एग्जाम की शुभकामनाएं

कल से शुरू होने वाली बोर्ड परिक्षाओं के लिए यूपी मुख्यमंत्रा योगी आदित्यनाथ ने छात्रों को शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने एक्स एकाउंट पर कर कहा कि मेरे प्रिय विद्यार्थियो, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं कल से प्रारंभ हो रही हैं. आप सभी को मेरा शुभाशीष.परीक्षाएं केवल आपकी शैक्षणिक योग्यता का मूल्यांकन नहीं हैं, बल्कि यह आपके धैर्य, अनुशासन और आत्मविश्वास की भी परीक्षा है. पूर्ण विश्वास है कि आपने वर्ष भर जो कठिन परिश्रम किया है, उसका सकारात्मक परिणाम आप सभी को अवश्य प्राप्त होगा. मां सरस्वती की कृपा आप सभी पर बनी रहे.

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Iran Israel War: जंग में उतरेंगे Kim Jong Un? US को North Korea की सीधी चुनौती!
Topics mentioned in this article