19 minutes ago

UP Board 10th Result 2026, UPMSP High School Sarkari Result Download Link LIVE: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) आज 4 बजे 10वीं के परिणाम ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in जारी कर देगा. इसकी जानकारी बोर्ड द्वारा कल ऑफिशियल एकाउंट पर दे दी गई थी. बता दें 10वीं के परिणाम बोर्ड सचिव भगवती सिंह बोर्ड दफ्तर में प्रेसवार्ता कर जारी करेंगे. ऐसे में आज लाखों छात्र और उनके माता-पिता वेबसाइट पर टकटकी लगाए बैठे हुए हैं. आधिकारिक वेबसाइट के अलावा रिजल्ट results.digilocker.gov.in पर जाकर रोल नंबर डालकर चेक किया जा सकेगा. हर बार की तरह इस बार भी यूपी बोर्ड रिजल्ट के साथ टॉपर्स की भी लिस्ट जारी करेगा. बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को राज्य सरकार द्वारा सम्मानित किया जाएगा. 

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के आंकड़ों के अनुसार, इस साल 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 52,30,297 विद्यार्थी रजिस्टर्ड हैं. हाईस्कूल (10वीं) में 27,50,945 परीक्षार्थी शामिल हैं, जिनमें 14,38,682 छात्र और 13,12,263 छात्राएं हैं. इस साल यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च तक आयोजित की गई थीं. बोर्ड परीक्षाएं उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में बनाए गए 8033 परीक्षा केंद्रों पर कराई गईं थीं. इसके अलावा आप ndtv.com पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: UP Board 10th, 12th Result 2026 Date LIVE: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट NDTV पर करें चेक, ये रहा QR कोड

UP Board 10th Result 2026 LIVE UPDATES:

Apr 23, 2026 10:39 (IST)

UP Board Result 2026: रिजल्‍ट आने से पहले नहीं मिल रहा रोल नंबर, तो ऐसे जल्‍दी ढूंढ़ लें

UP Board Result 2026:  यूपी बोर्ड आज शाम 4 बजे 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी करेगा. परीक्षा में शामिल विद्यार्थी नतीजों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in और डिजिलॉकर (results.digilocker.gov.in) पर चेक कर सकेंगे. रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर, स्कूल नंबर, जन्मतिथि और एडमिट कार्ड आईडी की जरूरत होगी. 

Apr 23, 2026 10:37 (IST)

UPMSP UP Board Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद हेडक्वार्टर के ऑडिटोरियम में घोषित किए जाएंगे नतीजे

UPMSP UP Board Result 2026: रिजल्ट की जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के सेक्रेटरी भगवती सिंह ने कहा, “हाई स्कूल और इंटरमीडिएट एग्जाम 2026 के रिजल्ट, 23 ​​अप्रैल को शाम 4:00 बजे उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद हेडक्वार्टर के ऑडिटोरियम में घोषित किए जाएंगे. इन एग्जाम में लगभग 53.36 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे, जो 15 वर्किंग डेज़ में 8,033 सेंटर्स पर हुए थे

Apr 23, 2026 09:53 (IST)

UP Board 10th Result Live: सिक्योरिटी फीचर्स वाली 16 लेयर की मार्कशीट

यूपी बोर्ड इस साल मार्कशीट में खास सिक्योरिटी फीचर्स लेकर आया है. दरअसल मार्कशीट में खास QR कोड होगा जिससे छात्र अपनी मार्कशीट को डिजिटली वेरिफाई कर सकेंगे.सचिव भगवती सिंह ने इसे बोर्ड की बड़ी उपलब्धि बताया है. इससे फायदा होगा कि डुप्लीकेट मार्कशीट नहीं बन सकेगी और काला बाजारी पर अंकुश लगेगा.

Apr 23, 2026 09:28 (IST)

UP Board Result LIVE 2026: यूपी बोर्ड परीक्षा में ग्रेस मार्क्स के क्या नियम हैं?

UP Board 10th Result 2026:बोर्ड एग्जाम में परीक्षा देने वाले कई विद्यार्थी कुछ मार्क्स से पास नहीं कर पाते. ऐसे में अगर कोई विद्यार्थी परीक्षा में फेल हो गया है तो इसके लिए यूपी बोर्ड ग्रेस मार्क्स देकर उसे पास कर देता है. अगर विद्यार्थी एक सब्जेक्ट में कुछ नंबरों से फेल हो रहा है या दो विषयों में कम अंकों (लगभग 4-5%) से फेल हो रहा है, तो बोर्ड ग्रेस मार्क्स देकर पास कर सकता है. वहीं अगर विद्यार्थी एक विषय में 10 प्रतिशत अंकों से पीछे है तो उसे विशेष नियम के तहत भी उत्तीर्ण किया जा सकता है.

Advertisement
Apr 23, 2026 09:24 (IST)

UP Board 10th Result 2026: बिना इंटरनेट के भी ऐसे देखें रिजल्ट

UP Board Result LIVE 2026: यूपी बोर्ड के विद्यार्थी बगैर इंटरनेट के भी SMS के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं. 10वीं के लिए UP10 लिखकर 56263 पर भेजें.

अगर आप 10वीं (High School) के छात्र हैं, तो टाइप करें: UP10 <Space> Roll Number. इसके बाद आप इस मैसेज को 56263 पर भेज दें. आप जैसे ही मैसेज भेजेंगे, रिजल्ट जारी होती है आपका परिणाम आपके फोन स्क्रीन पर होगा.

Apr 23, 2026 08:49 (IST)

UP Board 10th Result 2026 Live: क्यूआर कोड स्कैन करें और देखें अपना रिजल्ट

आइए जानते हैं कि कैसे आप अपना रिजल्ट एनडीटीवी के QR कोड से चेक कर सकते हैं.  ये वाला क्यूआर कोड स्कैन करने के बाद आपको सीधे बोर्ड पेज पर लेकर जाएगा. यहां आपको 10वीं या फिर 12वीं के रिजल्ट पर क्लिक करना है और फिर जल्दी से अपना रोल नंबर, नाम और बाकी डिटेल भरनी हैं. ऐसा करने के बाद सबमिट करते ही आपकी मार्कशीट आपके सामने होगी. कुल मिलाकर ये काफी आसान तरीका है और छात्रों को कोई परेशानी भी नहीं होगी. 

Advertisement
Apr 23, 2026 08:45 (IST)

UP Board 10th Result 2026: रिजल्ट चेक करने से पहले क्या-क्या रखें तैयार?

UP Board 10th Result LIVE Update: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं के रिजल्ट जारी होने से पहले छात्रों को रोलनंबर और जन्मतिथि, एडमिट कार्ड को याद करना चाहिए. रिजल्ट चेक करते वक्त ध्यान रहे कि आप अपना रोल नंबर और जन्मतिथि सही तरीके से इंट्री कर रहे हैं. इसके बाद धैर्य भी बड़ी चाबी है. अगर रिजल्ट चेक करते वक्त थोड़ी देर या परेशानी होती तो ऐसे में विद्यार्थी को धैर्य से काम लेना चाहिए और थोड़ा इंतजार कर फिर से परिणाम देखना चाहिए.

Apr 23, 2026 08:39 (IST)

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10th रिजल्ट 2026 का कुछ घंटों में एलान

UP Board 10th Result 2026 Live: यूपी बोर्ड 10th के नतीजों की घोषणा में 8 घंटे से भी कम वक्त रह गया है. शाम 4 बजे सूबे के 27 लाख बच्चों के दसवीं का रिजल्ट आएगा. स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट upresults.nic.in , upmsp.edu.in , upmspresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे.

Featured Video Of The Day
Kanpur News: Temple में Husband को चकमा देकर Lover संग Eloped हुई New Bride, 7 Lakhs की चोरी