UK Board Result 12th Class Topper: गीतका पंत और सुनीला मेहंदीरत्ता ने मारी बाजी, 490 अंकों के साथ किया टॉप

UK Board Result 12th Class Topper: साल 2026 में उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षाओं के परिणाम का इंतजार 2.16 लाख से अधिक विद्यार्थियों को था. कक्षा 10 की परीक्षाएं 23 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक और कक्षा 12 की परीक्षाएं 21 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थीं. जिसके बाद शनिवार को रामनगर में शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने परिणाम की घोषणा कर दी है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
SMS के जरिए भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट.

UK Board Result 12th Class Topper: उत्तराखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. इस साल बोर्ड परीक्षा में गीतका पंत और सुशीला मेहंदीरत्ता ने टॉप किया है. इन दोनों ने 490 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया है.  उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) की वेबसाइट पर जाकर आप अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. रिजल्ट चेक करने के लिए आपको अपने रोल नंबर और स्कूल कोर्ड की जरूरत पड़ेगी. इनकी मदद से आप अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे. इसके अलावा NDTV की वेबसाइट पर जाकर भी आप रिजल्ट चेक कर सकते हैं. रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले इस लिंक NDTV रिजल्ट चेकर पर जाएं. पूछी गई सारी भरें. रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.

12वीं का कुल परीक्षाफल 85.11% रहा है. जो की पिछले साल के मुकाबले 1.88% अधिक रहा है. 1,00,452 छात्रों में से इस साल  85,499 छात्र पास हुए हैं. जिला स्तर पर बात की जाए तो  बागेश्वर जिला 94.81% के साथ शीर्ष पर रहा है.

वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकते हैं:

  1. uaresults.nic.in पर जाकर भी आप अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
  2. ubse.uk.gov.in पर भी रिजल्ट को जारी किया जाएगा. 

वहीं जिन उम्मीदवारों के पास नेट की सुविधा नहीं है वो भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. रिजल्ट चेक करने के लिए आपको 5676750 नंबर पर अपने रोल नंबर लिखकर मैसेज भेजना होगा. 10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए: UT10 <रोल नंबर> लिखकर 5676750 पर भेज दें. 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए: UT12 <रोल नंबर> लिखकर 5676750 पर भेजें दे. रिजल्ट फोन पर आ जाएगा.

Featured Video Of The Day
Real Dhurandhar Ajit Doval: पाकिस्तान में नाई की दुकान पर बालों को पैक करके भारत क्यों भेजते थे अजीत डोभाल?