UGC NET दिसंबर 2026 परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप 25 नवंबर 2026 को जारी होगी. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से इसे लेकर जानकारी दी गई है. एनटीए ने बताया है कि उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपनी सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं. इससे उम्मीदवारों को ये बताया जाएगा कि उनका एग्जाम सेंटर किस शहर में होगा, जिससे वो अपनी तैयारी पूरी कर लें. सिटी स्लिप के बाद परीक्षा से ठीक पहले एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा.
ऐसे डाउनलोड करें सिटी स्लिप
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं
- होमपेज पर Candidate Activity या Advance Intimation of Examination City for UGC-NET December 2026 के लिंक पर क्लिक करें
- अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगइन करें
- लॉगिन करने के बाद स्क्रीन पर आपकी सिटी स्लिप दिख जाएगी, इसे यहां से डाउनलोड कर लें
कब तक जारी होगा एडमिट कार्ड?
सिटी इंटिमेशन स्लिप के बाद यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा के लिए 7 दिसंबर 2026 को एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे. एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का पूरा पता और बाकी जरूरी जानकारी शामिल होगी. इसके बाद 14, 15, 16, 17, 18 और 21 दिसंबर 2026 को परीक्षा आयोजित होगी. परीक्षा को दो शिफ्टों में आयोजित किया जाएगा. पहली शिफ्ट सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक होगी.
इतने लाख उम्मीदवारों ने भरा है फॉर्म
यूजीसी नेट देशभर की तमाम यूनिवर्सिटीज और कॉलेजों में जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), PhD और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए दी जाने वाली परीक्षा है. हर साल लाखों उम्मीदवार इस परीक्षा में हिस्सा लेते हैं. ये परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है. इस बार 9 लाख 75 हजार से ज्यादा उम्मीदवारों ने फॉर्म भरा है. यही वजह है कि परीक्षा को लगातार करीब एक हफ्ते तक आयोजित किया जा रहा है. परीक्षा से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट को फॉलो करते रहें.
यह भी पढ़ें | यूपी सुपर TET की एग्जाम सिटी स्लिप हुई जारी, ऐसे देखें किस जिले में है आपका सेंटर
यह भी पढ़ें | UPSC इंटरव्यू से पहले डॉक्यूमेंट में गड़बड़ी होने पर क्या होता है? एस्पिरेंट ने बताया पूरा प्रोसेस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं