NTA SHRESHTA 2027: मेधावी SC और DNT छात्रों को मिलेगा नामी स्कूलों में पढ़ने का चांस, जानिए पूरी प्रोसेस

NTA और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने SHRESHTA (NETS) 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह योजना SC और DNT वर्ग के मेधावी छात्रों को प्रतिष्ठित निजी आवासीय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर प्रदान करती है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं.

SHRESHTA 2027 Registration: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने SHRESHTA (NETS) 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह योजना विशेष रूप से अनुसूचित जाति (SC) और विमुक्त जनजाति (DNT) कैटेगरी के उन स्टूडेंट्स के लिए है, जो  क्वालिटी एजुकेशन हासिल करना चाहते हैं.

क्या है SHRESHTA स्कीम

SHRESHTA (Scheme for Residential Education for Students in High Schools in Targeted Areas) के तहत योग्य छात्रों को देश के प्रतिष्ठित निजी रेजिडेंशियल स्कूल में पढ़ाई का अवसर दिया जाता है. इस योजना का उद्देश्य आर्थिक और सामाजिक रूप से कमजोर वर्गों के टैलेंटेड स्टूडेंट्स को अच्छे एजुकेशनल एन्वायरमेंट मुहैया कराना है, ताकि वे भविष्य में कंपीटीटव एग्जाम और करियर के बेहतर चांस के लिए तैयार हो सकें.

30 नवंबर तक कर सकते हैं आवेदन, करेक्शन का भी मिलेगा मौका

NTA द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रोसेस 14 नवंबर 2026 से शुरू हो चुकी है. इच्छुक स्टूडेंट्स 30 नवंबर 2026 रात 11:50 बजे तक अप्लाई कर सकते हैं. एप्लिकेशन फॉर्म में किसी प्रकार की गलती होने पर कैंडिडेट्स को 2 से 4 दिसंबर 2026 तक सुधार का मौका भी मिलेगा.

कब होगी परीक्षा 

SHRESHTA (NETS) 2027 परीक्षा का 10 जनवरी 2027 को होगी. परीक्षा के माध्यम से सिलेक्टेड कैंडिडेट्स को नामी प्राइवेट रेसिडेंशियल स्कूल्स में पढ़ाई करने का चांस मिलेगा.

Advertisement

आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं. किसी भी तरह की सहायता के लिए NTA ने हेल्पलाइन और ईमेल सुविधा भी अलवेलल कराई है. ऐसे में छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन करने से पहले योग्यता और अन्य जरूरी दिशा-निर्देशों को अच्छे से पढ़ लें.

Advertisement

DTU Recruitment 2026: प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के 84 पदों पर भर्ती, लास्ट डेट नजदीक, जानें डिटेल्स

Featured Video Of The Day
बागेश्वर का UP में बुलडोजर स्वागत! ओवैसी-अखिलेश में भीषण क्लेश?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं