चिलचिलाती गर्मी बनी मुसीबत... हरिद्वार, लखनऊ में बदली गई स्कूलों की टाइमिंग, कई राज्यों में छुट्टियों का ऐलान

Summer school holidays 2026: भीषण गर्मी और लू को देखते हुए गाजियाबाद, लखनऊ, हरिद्वार सहित कई जगहों पर स्कूलों का समय बदल दिया गया है. अधिकतर जगह स्कूलों का समय अब सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक कर दिया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और ओडिशा राज्य में समय से पहले ही स्कूलों की गर्मी की छुट्टियां शुरू हो गई हैं.

भारत के कई राज्य इस समय भीषण गर्मी और हीटवेव की चपेट में हैं. बढ़ते तापमान और लू की स्थिति को देखते हुए भारत के विभिन्न राज्यों में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है. यहां तक की कुछ राज्यों ने तो समय से पहले ही गर्मी की छुट्टियों की घोषणा कर दी है. हीटवेव की चेतावनी को देखते हुए, हरिद्वार के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट मयूर दीक्षित ने पूरे जिले में स्कूलों के समय में बदलाव करने के निर्देश जारी किया है. आदेश में कहा गया है, 27 अप्रैल से 26 मई तक, सभी प्री-प्राइमरी से क्लास 5 तक के स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक चलेंगे. जबकि क्लास 6 से 12 तक के स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेंगे. ये कदम बच्चों के स्वस्थ को देखते हुए उठाया गया है.

उत्तराखंड की तरह ही उत्तर प्रदेश में भी स्कूल के समय में बदलाव किया गया है. बेसिक शिक्षा परिषद ने सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों (कक्षा 1 से 8) का समय बदलकर सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक कर दिया है. 

बिहार के कई जिलों में बदला गया स्कूलों का समय

बिहार में भी इस समय गर्मी ने सबको परेशान कर रखा है. गर्मी के कारण बच्चों की सेहत पर कोई बुरा असर न पड़े इसको देखते हुए  पटना, गया, और औरंगाबाद सहित कई जिलों में 5वीं तक की कक्षाएं दोपहर 12:30 बजे तक कर दी गई हैं. वहीं सारण (छपरा) में 5वीं तक के स्कूल सुबह 11:30 बजे तक ही चल रहे हैं.

Advertisement

गाजियाबाद में बदला गया स्कूलों का समय

गाजियाबाद में भीषण गर्मी और लू (Heatwave) को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है. नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों का समय अब सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक कर दिया गया है.

समय से पहले शुरू हुईं गर्मी की छुट्टियां

छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और ओडिशा राज्य में समय से पहले ही स्कूलों की गर्मी की छुट्टियां शुरू हो गई हैं. छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने भीषण गर्मी के कारण सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 20 अप्रैल 2026 से ही गर्मियों की छुट्टियां घोषित कर दी हैं. इसी तरह से  मध्य प्रदेश में 1 मई 2026 से छुट्टियां शुरू होने जा रही हैं. ओडिशा  राज्य सरकार ने गर्मी को देखते हुए 27 अप्रैल 2026 से सभी स्कूलों में समय से पहले गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान कर दिया है.

Advertisement

Featured Video Of The Day
NDTV Yuva 2026: Galgotias के GenZ क्रिएटर्स का जलवा! NDTV युवा के मंच पर