Heatwave Alert : उत्तर और मध्य भारत समेत देश के बड़े हिस्से में सूरज की तपिश अब जानलेवा होने लगी है. पारा 44-45 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को छू रहा है, जिसे देखते हुए राज्य सरकारों ने स्कूली बच्चों को हीटवेव की मार से बचाने के लिए बड़ा कदम उठाया है. कहीं स्कूलों का समय बदलकर सुबह का कर दिया गया है, तो कहीं समय से पहले गर्मियों की छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं. आइए जानते हैं कौन-कौन से राज्यों ने स्कूल की टाइम बदल दी है या तो छुट्टियां कर दी हैं.
झारखंड: 21 अप्रैल से नया टाइम-टेबल लागू
झारखंड सरकार के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग ने भीषण गर्मी को देखते हुए आदेश जारी किया है. 21 अप्रैल 2026 से राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में नया समय लागू होगा. केजी से कक्षा 8वीं तक की कक्षाएं सुबह 7:00 से 11:30 बजे तक चलेंगी, जबकि कक्षा 9वीं से 12वीं तक की पढ़ाई सुबह 7:00 से दोपहर 12:00 बजे तक होगी.यह व्यवस्था 21 अप्रैल, 2026 से प्रभावी होगी, जबकि शिक्षकों को दोपहर 1:00 बजे तक नॉन टीचिंग कामों को पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं.
छत्तीसगढ़ में छुट्टियों का ऐलान, ओडिशा में स्कूल बंद
बढ़ती गर्मी को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने सबसे बड़ा फैसला लिया है. प्रदेश के सभी स्कूलों में 22 अप्रैल से 15 जून 2026 तक गर्मी की छुट्टियों का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है.
वहीं, ओडिशा के कई जिलों में 21 अप्रैल तक स्कूलों को पूरी तरह बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं.
मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश का हाल
मध्य प्रदेश के ग्वालियर और सतना समेत कई जिलों में स्कूलों का समय सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक कर दिया गया है. दूसरी ओर, उत्तर प्रदेश में वर्तमान समय (सुबह 8 से दोपहर 2 बजे) को लेकर विवाद बना हुआ है. शिक्षक संगठन लगातार मांग कर रहे हैं कि बच्चों को लू से बचाने के लिए छुट्टी का समय दोपहर 12:30 बजे किया जाए.
केरल और तेलंगाना की अनोखी पहल
समर कैंप' या एक्स्ट्रा क्लास पर रोकवॉटर बेलतेलंगाना और उत्तराखंड ने अनोखी पहली की है. इन राज्यों में 'वॉटर बेल' की शुरुआत की गई है. दिन में 3-4 बार विशेष घंटी बजने पर बच्चों को अनिवार्य रूप से पानी पीना होगा. यही नहीं तेलंगाना में खुले मैदान में क्लास लेने पर भी पाबंदी है.