भारत के कई राज्यों में गर्मी शुरू हो गई है और भीषण गर्मी के कारण अब कई राज्यों में स्कूलों की गर्मी की छुट्टियां पड़ने वाली हैं. छत्तीसगढ़, केरल और तमिलनाडु राज्यों ने तो गर्मी की छुट्टियों का ऐलान भी कर दिया है. इन राज्यों में बच्चों की Summer Vacation शुरू हो गई है. लू को देखते ये फैसला लिया गया है. वहीं यूपी, दिल्ली, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, उत्तराखंड सहित कई राज्यों में अभी स्कूलों की छुट्टियां शुरू होने वाली है. किस राज्य में कब से गर्मी की छुट्टियां शुरू होंगी आइए जानते हैं.
उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश में स्कूलों की गर्मियों की छुट्टियां मई महीने से शुरू होने वाली हैं, जो कि जून तक चलेगी. शैक्षणिक सत्र 2026-27 के कैलेंडर के अनुसार राज्य के सभी स्कूलों में गर्मियों की छुट्टी 20 मई से शुरू हो जाएंगी. जो की 15 जून तक चलने वाली है.
दिल्ली
दिल्ली के शिक्षा निदेशालय (DoE) की और से जारी किए गए 2026-27 सत्र के अकादमी कैलेंडर के अनुसार राजधानी में स्कूलों की छुट्टियां 11 मई से शुरू हो जाएंगी जो कि 30 जून तक चलने वाली हैं. हालांकि 28 जून, 2026 से 30 जून 2026 तक शिक्षकों को स्कूल आना होगा.
राजस्थान
राजस्थान शिक्षा विभाग की ओर से जारी किए गए नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के अनुसार राज्य में इस बार गर्मी की छुट्टियां 17 मई, 2026 से शुरू होंगी जो कि 20 जून, 2026 तक चलने वाली हैं. इस बार गर्मी की छुट्टिओं में 10 दिन की कटौती की गई है.
बिहार
बिहार शिक्षा विभाग ने 2026-27 शैक्षणिक सत्र के लिए छुट्टियों का जो कैलेंडर जारी किया है उसके अनुसार सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और अपग्रेड किए गए स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां 1 जून, 2026 से 20 जून, 2026 तक पड़ने वाली हैं.
हरियाणा
हरियाणा स्कूल शिक्षा निदेशालय (DSE) की और से जारी किए गए 2026-27 सत्र के अकादमी कैलेंडर के अनुसार राज्य में स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 1 जून, 2026 से शुरू होकर 30 जून 2026 तक पड़ने वाली है.
उत्तराखंड
उत्तराखंड स्कूल शिक्षा विभाग और उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) की और से अकादमी कैलेंडर जारी किया जाता है. मौसम के कारण, ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन छुट्टियों की अवधि मैदानी और पहाड़ी क्षेत्रों के स्कूलों में अक्सर अलग होती है. आमतौर पर मई के मध्य से जून के अंत गर्मी की छुट्टियां पड़ती हैं.
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग के 2026-27 सत्र के अकादमी कैलेंडर के अनुसार राज्य के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 1 मई से शुरू हो जाएंगी जो कि 15 जून 2026 तक पड़ेगी.