IMD Rain Alert : देश के कई हिस्सों में मानसून का असर लगातार देखने को मिल रहा है. ऐसे में छात्रों और उनके अभिभावकों के बीच सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या 19 अगस्त 2026 को स्कूलों में छुट्टी रहेगी या नियमित रूप से क्लासेस चलेंगी. हालांकि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. लेकिन अभी तक केंद्र सरकार की ओर से पूरे देश के स्कूलों की छुट्टी घोषित करने का कोई आदेश जारी नहीं किया गया है.
बता दें कि स्कूल बंद करने का फैसला संबंधित जिलों की परिस्थितियों को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और जिला अधिकारियों द्वारा जायजा लेने के बाद लिया जा रहा है. ऐसे में आइए जानते हैं पूरे राज्य की क्या स्थिति है और स्कूल बंद रहेंगे या खुले
कहां रहेंगे स्कूल बंद कहां खुले
दिल्ली-एनसीआर की बात करें तो दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में रुक-रुक कर बारिश IMD ने दर्ज की है, लेकिन 19 अगस्त को स्कूलों की छुट्टी संबंधी कोई आदेश जारी नहीं किया गया है.
वहीं, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश और लैंडस्लाइड के खतरे को देखते हुए कुछ सेंसिटिव जिलों में स्थानीय प्रशासन जरूरत के अनुसार स्कूल बंद करने या ऑनलाइन कक्षाएं चलाने का निर्णय ले रहा है.
जम्मू-कश्मीर की बात करें तो मौसम को देखते हुए छात्रों को अपने स्कूल प्रशासन के संपर्क में रहने की सलाह दी गई है. महाराष्ट्र समेत उन जिलों में, जहां नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है या निचले इलाकों में पानी भर गया है, वहां छुट्टी का फैसला स्थानीय प्रशासन हालात का जायजा लेने के बाद कर रहा है.
ऐसे में अभिभावकों और छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे सोशल मीडिया पर चल रही खबरों पर भरोसा न करें बल्कि स्कूल जाने से पहले अपने स्कूल के आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप, नोटिस बोर्ड या जिला प्रशासन की आधिकारिक सूचना को एक बार चेक कर लें.
यह भी पढ़ें- BPSC TRE-4 Recruitment 2026 : प्राइमरी से लेकर 12वीं तक, बिहार में किस टीचर को मिलेगी कितनी सैलरी?