MP School Re-opening 2026 : मध्य प्रदेश में कल से बजेगी स्कूलों की घंटी, समर वैकेशन हुए खत्म

मध्य प्रदेश समेत छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और यूपी के स्कूल भी कल से खुल जाएंगे. एमपी में स्कूल के साथ 'स्कूल चलें हम' अभियान का दूसरा चरण भी शुरू किया जाएगा.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
सरकार ने साफ किया है कि दशहरा, दिवाली और सर्दियों की छुट्टियां पहले की तरह ही रहेंगी. इनमें किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है.

मध्य प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने जा रहा हौ. भीषण गर्मी और लू को देखते हुए छात्रों के लिए समर वेकेशन को बढ़ा दिया गया था, जिसके बाद अब कक्षा 1 से 12वीं तक के छात्रों के लिए स्कूल 16 जून 2026 से खुलेंग. शिक्षकों के लिए: शिक्षक पहले ही, 7 जून 2026 से स्कूलों में रिपोर्ट कर चुके हैं और उन्होंने नए शैक्षणिक सत्र की तैयारियां शुरू कर दी है. इसके साथ ही 'स्कूल चलें हम' अभियान का दूसरा चरण भी शुरू किया जाएगा. ये अभियान 30 जून तक चलेगा. इसका मकसद ज्यादा से ज्यादा बच्चों को स्कूल से जोड़ना है. 

बता दें कि शिक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देशानुसार, गर्मी की छुट्टियों में हुई इस बढ़ोतरी की भरपाई अन्य त्योहारों, जैसे दशहरे या दिवाली की छुट्टियों में कटौती करके नहीं की जाएगा. 

कहां-कहां खुलने जा रहे हैं स्कूल

मध्य प्रदेश के अलावा यूपी  छत्तीसगढ़ में भी स्कूल 16 जून से खुल जाएंगे. तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में  11-12 जून को ही गर्मी की छुट्टियां खत्म हो गई थी और आज यानी 15 जून से स्कूल पूरी तरह खुल चुके हैं.

यह भी पढ़ें :  School Holiday Update: स्कूल-कॉलेज खुलते ही Students की मौज, जून के अंत में मिल सकता है 3 दिन का Long Weekend!

Advertisement

Featured Video Of The Day
कुमकुम भाग्य एक्ट्रेस 22 साल की संचिता उगाले ने की आत्महत्या
Topics mentioned in this article
Madhya Pradesh
School Holiday 2026