RGPV Result 2026: इंजीनियरिंग और फार्मेसी के रिजल्ट आउट, यहां देखें अपना स्कोरकार्ड

यूनिवर्सिटी ने एक साथ कई प्रोफेशनल कोर्सेज के रिजल्ट जारी किए हैं. इसमें मुख्य रूप से B.E., B.Tech., M.C.A., B.Pharmacy और B.Pharmacy (PCI) शामिल हैं. रिजल्ट को यूनिवर्सिटी के 'मेन रिजल्ट' सेक्शन में अपडेट किया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
RGPV ने B.Arch, B.Design, B.Tech (CSBS) और अन्य कोर्सेज के रिवैल्यूएशन रिजल्ट भी एक्टिव कर दिए हैं.

RGPV Result 2026 : राजीव गांधी प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी (RGPV) ने इंजीनियरिंग, फार्मेसी और कंप्यूटर एप्लीकेशन जैसे कई बड़े कोर्सेज के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं. अगर आपने भी इस साल एग्जाम दिया था, तो यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना नंबर चेक कर सकते हैं. रिजल्ट देखने का तरीका हम आपको यहां पर स्टेप बाय स्टेप बता रहे हैं. 

यह भी पढ़ें- CTET Re Exam Date 2026 : रीएग्जाम की डेट हुई जारी, टेक्निकल दिक्कतों के चलते टली थी परीक्षा

RGPV Result 2026 : इन कोर्सेज के नतीजे हुए जारी

यूनिवर्सिटी ने एक साथ कई प्रोफेशनल कोर्सेज के रिजल्ट जारी किए हैं. इसमें मुख्य रूप से B.E., B.Tech., M.C.A., B.Pharmacy और B.Pharmacy (PCI) शामिल हैं. रिजल्ट को यूनिवर्सिटी के 'मेन रिजल्ट' सेक्शन में अपडेट किया गया है.

आपको बस पोर्टल पर जाकर अपना कोर्स चुनना है और अपना रोल नंबर या एनरोलमेंट नंबर डालना है.  इसके तुरंत बाद आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी, जिसमें सब्जेक्ट के हिसाब से आपके नंबर और ओवरऑल परफॉर्मेंस की पूरी जानकारी दी गई होगी.

RGPV Result 2026 : रिवैल्यूएशन के नतीजे किए गए जारी

 RGPV ने B.Arch, B.Design, B.Tech (CSBS) और अन्य कोर्सेज के रिवैल्यूएशन रिजल्ट भी एक्टिव कर दिए हैं. जिन छात्रों को लगता था कि उनके नंबर कम आए हैं और उन्होंने री-चेकिंग के लिए अप्लाई किया था, वे अब अपने अपडेटेड नंबर चेक कर सकते हैं.

RGPV Result 2026 : रिवैल्यूएशन रिजल्ट कैसे चेक करें? 
  1. सबसे पहले RGPV की आधिकारिक रिजल्ट वेबसाइट पर जाएं.
  2. वहां 'Main Result' या 'Revaluation Result' सेक्शन पर क्लिक करें.
  3. अपनी डिग्री या प्रोग्राम (जैसे B.Tech या MCA) पर क्लिक करिए.
  4. अब अपना Enrolment Number भरें.
  5. क्लिक करते ही स्क्रीन पर आपका रिजल्ट खुल जाएगा, इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लीजिए

डायरेक्ट लिंक आरजीपीवी स्टूडेंट लिंक

डायरेक्ट लिंक आरजीपीवी मल्टीपल रिजल्ट

Featured Video Of The Day
IDFC FIRST Bank 590 Crore Fraud Case: Ex Branch Manager का Mastermind Plan कैसे हुआ Exposed?