RBSE Class 12th Result 2026: रोल नंबर खो गया है तो टेंशन लेने की बात नहीं, ऐसे चेक कर सकते हैं अपना रिजल्ट

RBSE 12वीं रिजल्ट 2026 जारी होने वाला है. अगर आप रोल नंबर भूल गए हैं, तो जानें नाम से रिजल्ट चेक करने का आसान तरीका और डिजिलॉकर प्रोसेस.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
अगर आपके पास रोल नंबर नहीं है, तो आप 'Name-wise' सर्च ऑप्शन का उपयोग कर सकते हैं.

RBSE Class 12th Result 2026 OUT : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है. 31 मार्च को राजस्थान बोर्ड तीनों स्ट्रीम (आर्ट्स, साइंस और कॉमर्ल) का रिजल्ट जारी करने जा रहा है.  रिजल्ट के दिन अक्सर हड़बड़ाहट में छात्र अपना एडमिट कार्ड कहीं रख कर भूल जाते हैं या रोल नंबर खो देते हैं. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो बिल्कुल घबराएं नहीं. बिना रोल नंबर के भी आप अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें- RBSE 12th Result 2026 : पिछले साल बेटियों ने गाड़े थे झंडे, क्या इस बार लड़के देंगे टक्कर? जानें टॉपर्स और पासिंग पर्सेंटेज

बिना रोल नंबर कैसे चेक करें रिजल्ट?

अगर आपके पास रोल नंबर नहीं है, तो आप 'Name-wise' सर्च ऑप्शन का उपयोग कर सकते हैं. 

RBSE Class 12th Result 2026 OUT : स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या विश्वसनीय रिजल्ट पोर्टल पर जाएं.
  • 'RBSE 12th Result 2026' के लिंक पर क्लिक करें.
  • यहां आपको 'Roll Number' और 'Name' के दो विकल्प दिखेंगे.
  • अपना और अपने पिता का नाम सही स्पेलिंग के साथ दर्ज करें.
  • सबमिट करते ही आपके नाम से मिलते-जुलते परिणामों की लिस्ट खुलेगी, उसमें से अपनी डिटेल्स मैच करें और रिजल्ट डाउनलोड कर लें.

RBSE Class 12th Result 2026 OUT : डिजिलॉकर (DigiLocker) का लें सहारा

आजकल रोल नंबर से ज्यादा सुरक्षित तरीका डिजिलॉकर है. आप अपने आधार कार्ड के जरिए लॉगिन करके अपनी डिजिटल मार्कशीट सीधे एक्सेस कर सकते हैं. इसके लिए आपको रोल नंबर की जगह अपने आधार और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की आवश्यकता होगी.

Featured Video Of The Day
PCS में बेटियों का दबदबा, लेकिन ये 15 सीटें खाली क्यों?