राजस्थान की प्रियांशी को मिले 600 में से 599 नंबर, यहां कट गया 1 अंक, देख लीजिए पूरी Marksheet

Priyanshi Sunda Sikar Marksheet: राजस्थान बोर्ड 10वीं में प्रियांशी सुंडा ने 599/600 अंक लाकर किया टॉप. जानें कैसे एक किसान की बेटी ने सोशल मीडिया से दूर रहकर हासिल की यह ऐतिहासिक सफलता.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
प्रियांशी की सफलता की सबसे खास बात उनकी मार्कशीट है.

Rajasthan Board 10th Result Out 2026 : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने कल 10वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं. इस बार भी राजस्थान का ओवरऑल रिजल्ट अच्छा रहा. पिछली बार 93 फीसदी था इस बार 94 है. जिसमें से लड़कियों का पासिंग पर्सेंटेज लड़कों के मुकाबले ज्यादा है. राजस्थान रिजल्ट ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि प्रतिभा किसी बड़े शहर या सुख-सुविधाओं की मोहताज नहीं होती. सीकर जिले की होनहार छात्रा प्रियांशी सुंडा ने बोर्ड परीक्षा में 99.83% अंक हासिल कर पूरे प्रदेश को चौंका दिया है.

प्रियांशी की मार्कशीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, क्योंकि उन्होंने 600 में से 599 नंबर लाई हैं. आखिर एक नंबर उनका कहां कटा, ये सवाल लोगों के दिमाग में चल रहा है. तो आइए एक नजर उनकी मार्कशीट पर डालते हैं.

यह भी पढ़ें- Rajasthan Board 12th Result: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट देखने के पांच तरीके, वेबसाइट क्रैश होने पर नहीं होगी परेशानी

5 विषयों में 100 में से 100

प्रियांशी की सफलता की सबसे खास बात उनकी मार्कशीट है. उन्होंने हिंदी, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, गणित और संस्कृत जैसे कठिन विषयों में 100 में से 100 अंक हासिल किए हैं. उनकी इस उपलब्धि में सिर्फ अंग्रेजी ही ऐसा विषय रहा जहां वे परफेक्ट स्कोर से महज एक कदम दूर रह गईं. अंग्रेजी में उन्हें 99 अंक मिले हैं, जो अपने आप में एक मिसाल है. 

Advertisement
किसान की बेटी ने बढ़ाया मान

शेखावाटी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, लोसल (सीकर) की छात्रा प्रियांशी एक साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखती हैं. उनके पिता सीताराम और माता सुनीता देवी ने अपनी बेटी की पढ़ाई में कभी कोई कमी नहीं आने दी. इस छात्रा ने अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया है. एक मिडिल क्लास बैकग्राउंड से निकलकर स्टेट टॉप करना लाखों युवाओं के लिए मोटिवेशन है.

सोशल मीडिया से बनाई दूरी और रिवीजन पर किया फोकस

  • जब प्रियांशी से उनकी सफलता का राज पूछा गया, तो उन्होंने बहुत ही सरल और प्रभावी बातें साझा कीं. 
  • प्रियांशी ने शुरुआत से ही हर विषय के लिए समय तय कर रखा था.
  • रटने के बजाय उन्होंने चीजों को समझने पर जोर दिया.
  • परीक्षा से पहले कई बार रिवीजन करना उनकी सबसे बड़ी ताकत रही.
  • सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि उन्होंने पढ़ाई के दौरान सोशल मीडिया से पूरी तरह दूरी बनाए रखी.
Featured Video Of The Day
CCTV: अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई कार, मॉडल हर्षिल कालिया की मौत का 'वो खौफनाक पल'