RBSE Result Out : कोविड से लेकर अब तक, राजस्थान में बेटियों ने ही मारी बाजी, पिछले 10 साल का रिजल्ट देखें यहां

Last 10 years Pass percentage of Girls in RBSE 10TH Result : अगर हम पिछले 10 सालों के पास प्रतिशत (Pass Percentage) पर नजर डालें, तो तस्वीर साफ हो जाती है कि 2017 को छोड़कर हर साल लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ा है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Rajasthan Board Result Analysis : RBSE 10वीं रिजल्ट में पिछले 10 सालों से राजस्थान की बेटियों का दबदबा बरकरार है.

RBSE 10th Result Out 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) के 10वीं के नतीजे जब भी स्क्रीन पर चमकते हैं, तो एक हेडलाइन अब 'परंपरा' बन चुकी है- 'बेटियों ने फिर मारी बाजी'. जी हां, पिछले एक एक दशक से हर बार प्रदेश की लड़कियां टॉप पर काबिज हैं. लड़कियों का शिक्षा के क्षेत्र उत्कृष्ट योगदान ने राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था और सामाजिक सोच को नई दिशा दी है.

साल 2016 से लेकर 2026 तक के आंकड़े गवाह हैं कि विपरीत परिस्थितियों, सीमित संसाधनों और ग्रामीण परिवेश की चुनौतियों को पार कर राजस्थान की बेटियों ने सफलता का जो परचम लहराया है, वह लड़कों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है. तो बिना देर किए आइए पिछले 10 सालों का ट्रैक रिकॉर्ड बताते हैं, जिसमें लड़कियों ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है. 

10 साल का रिपोर्ट कार्ड: आंकड़ों की जुबानी बेटियों की कहानी

ईयरलड़कियों का पासिंग पर्सेंटेजलड़कों का पासिंग पर्सेंटेजदोनों का अंतर
2026    94.20%   93.63%     0.57% 
202593.45% 92.80%        0.65% 
 
202493.46% 92.64%               

  0.82% 

2023

                   91.31%                      

89.78%           1.53%
2022           84.38%               81.62%            2.76 %
2021    99.62%        99.51%       0.11% 
 
202081.41% 79.99%        1.42% 
 
201980.35% 79.45%     0.90% 
 
201879.95% 79.79%       0.16% 
 
201778.89%      79.01%     Exception
201676.02%75.03%       0.99% 
 

जरूरी बात

आपको बता दें कि 2021 में कोविड के कारण प्रमोट किया गया था, बावजूद इसके लड़कियां लड़कों से आगे बनी रहीं. 

Featured Video Of The Day
PM Modi In Rajya Sabha | 'कालाबाजारी-जमाखोरी करने वालों से बचना होगा...': राज्यसभा में बोले PM मोदी