राजस्थान के छात्रों के लिए खुला सरकारी खजाना, फ्री स्कूटी से लेकर लाखों तक की मदद का मौका

राजस्थान सरकार छात्रों के लिए कई शानदार योजनाएं चला रही है, जिनमें फ्री स्कूटी, साइकिल और लाखों तक की आर्थिक मदद शामिल है. जानिए कैसे उठाएं इन योजनाओं का फायदा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सरकार सिर्फ टॉपर्स ही नहीं बल्कि जरूरतमंद छात्रों का भी पूरा ध्यान रखती है.

Rajasthan Govt Schemes for Students:अगर आप राजस्थान के सरकारी स्कूल में पढ़ते हैं या आपके घर में कोई बच्चा पढ़ रहा है, तो ये खबर आपके लिए बहुत काम की है. राज्य सरकार छात्रों के लिए ऐसी कई योजनाएं चला रही है, जिनसे पढ़ाई आसान ही नहीं बल्कि काफी सस्ती भी हो जाती है. कहीं कैश इनाम मिल रहा है, तो कहीं फ्री साइकिल और स्कूटी जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं. इतना ही नहीं, मुश्किल समय में आर्थिक मदद और बीमा तक का सहारा भी दिया जा रहा है, जिससे स्टूडेंट्स और उनके परिवार को बड़ी राहत मिलती है.

यह भी पढ़ें- भारत के इस राज्य में एक या दो नहीं, तीन बार होती हैं बोर्ड परीक्षाएं, जान लीजिए वजह

बेटियों के लिए खास योजनाएं

राजस्थान सरकार बेटियों की पढ़ाई को बढ़ावा देने के लिए खास फोकस कर रही है. गार्गी पुरस्कार योजना के तहत 10वीं और 12वीं में 75 प्रतिशत अंक लाने पर 3,000 रुपए मिलते हैं. वहीं, 12वीं में अच्छे नंबर लाने वाली छात्राओं को 5,000 रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाती है. इसके अलावा कालीबाई भील और देवनारायण योजना के जरिए कॉलेज जाने वाली बेटियों को फ्री स्कूटी दी जाती है. 9वीं में एडमिशन लेते ही फ्री साइकिल भी दी जाती है ताकि स्कूल जाना आसान हो सके.

होनहार छात्रों के लिए कैश इनाम

अगर आप पढ़ाई में अच्छे हैं तो सरकार आपको सीधे पैसे देकर मोटिवेट करती है. इंदिरा प्रियदर्शिनी पुरस्कार योजना के तहत 8वीं, 10वीं और 12वीं में टॉप करने वाली छात्राओं को 40 हजार से लेकर 1 लाख रुपए तक मिलते हैं. वहीं, इंस्पायर अवॉर्ड के जरिए 6वीं से 10वीं तक के छात्रों को साइंस प्रोजेक्ट के लिए 10,000 रुपए दिए जाते हैं, जिससे नए आइडियाज को बढ़ावा मिलता है.

मुश्किल वक्त में भी साथ

सरकार सिर्फ टॉपर्स ही नहीं बल्कि जरूरतमंद छात्रों का भी पूरा ध्यान रखती है. आपकी बेटी योजना के तहत बीपीएल परिवार की बेटियों को हर साल आर्थिक मदद मिलती है. मुख्यमंत्री हमारी बेटी योजना में अनाथ और कमजोर वर्ग की छात्राओं को आगे पढ़ने के लिए 1 लाख रुपए तक की सहायता दी जाती है. साथ ही सभी सरकारी स्कूल के छात्रों के लिए 1 लाख रुपए तक का दुर्घटना बीमा भी अपने आप लागू रहता है.

Advertisement
ऐसे उठाएं योजनाओं का फायदा

इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए आपको अपने स्कूल के प्रिंसिपल या शाला दर्पण प्रभारी से संपर्क करना होगा. जरूरी दस्तावेज जैसे जन आधार, मार्कशीट, बैंक पासबुक और बीपीएल कार्ड तैयार रखें. ज्यादातर आवेदन अब स्कूल के जरिए ऑनलाइन ही किए जाते हैं, जिससे प्रक्रिया आसान हो गई है.

Featured Video Of The Day
Trump Big Statement: Iran के तेल पर कब्जा करना मेरा पसंदीदा काम, खार्ग द्वीप ले सकते हैं