RBSE 5th, 8th Result 2026: Rajasthan Board 5वीं और 8वीं का रिजल्ट इस डेट को करेगा जारी, 26 लाख स्टूडेंट ने दिया था Exam

राजस्थान बोर्ड (RBSE) 24 मार्च 2026 को कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट जारी करेगा. 26 लाख से ज्यादा छात्रों को पास होने के लिए कम से कम 33% अंक चाहिए.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
एक बार ऑनलाइन रिजल्ट जारी होने के बाद, छात्र अपनी प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे.

Board Exam Result 2026 : राजस्थान के सरकारी और निजी स्कूलों में पढ़ने वाले लाखों छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है. राजस्थान स्कूल शिक्षा विभाग के अनुसार, राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) कक्षा 5वीं और 8वीं का वार्षिक परीक्षा परिणाम 24 मार्च 2026 को घोषित करने जा रहा है. बता दें इस साल प्रदेश भर से लगभग 26 लाख से अधिक छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे. परिणाम घोषित होते ही छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे.

डायरेक्ट लिंक

यह भी पढ़ें- BSEB Bihar Board 10th-12th Result 2026: इस दिन जारी होंगे मैट्रिक और इंटर के परिणाम, आनंद किशोर ने लगाई मुहर

पास होने के लिए 33% अंक अनिवार्य

इस बार छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट यह है कि किसी को भी 'ऑटोमैटिक प्रमोशन' नहीं मिलेगा. राजस्थान बोर्ड के नियमों के अनुसार, कक्षा 5वीं और 8वीं के छात्रों को अगली कक्षा में जाने के लिए कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है. जो छात्र न्यूनतम अंक प्राप्त नहीं कर पाएंगे, उन्हें सप्लीमेंट्री (कंपार्टमेंट) परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा, जिसकी तारीखें रिजल्ट के बाद घोषित होंगी.

RBSE Result 2026: ऑनलाइन कैसे चेक करें?

रिजल्ट के समय वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक होने की संभावना रहती है, इसलिए छात्र इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर दिए गए RBSE Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपनी कक्षा (Class 5 या Class 8) का चयन करें.
  • अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें.
  • सबमिट बटन दबाते ही आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी.
  • अब आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल लीजिए.
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: ट्रंप के 'गुरुर' पर सबसे बड़ा हमला | War News | Iran | Bharat Ki Baat Batata Hoon