इस साल परीक्षा देने वाले सबसे ज़्यादा छात्र आर्ट्स स्ट्रीम से थे.
- राजस्थान बोर्ड ने आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम के नतीजे एक साथ ही घोषित किए हैं. इस साल के रिजल्ट में लड़कियों का कुल पास प्रतिशत 98.09 रहा है. लड़कों का कुल पास प्रतिशत 96.04 रहा. यानी इस बार भी लड़कियों ने ही बाजी मारी है.
- टॉप पांच में ऐसे 5 बच्चे हैं, जिन्होंने 99.80 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं. इनके नाम हैं सोनू मेहरा (लड़का), दीपिका रंकावत, दिव्या भांडू, निकिता और रिशिता है.
- इस साल ओवरऑल पास प्रतिशत कुल 97.40 % रहा है. जो कि पिछले साल की तुलना में कम है. पिछले साल ओवरऑल पास प्रतिशत 98.43% के करीब था.
- कॉमर्स (Commerce) में 93.64 % छात्र इस साल पास हुए हैं. साइंस (Science) में 97.23 % छात्र पास हुए हैं. जबकि आर्ट्स में 97.54 % छात्र पास हुए हैं.
- इस साल राजस्थान बोर्ड की साइंस स्ट्रीम परीक्षा में कुल 2,87,068 छात्र पास हुए हैं. इनमें से 1,46,644 लड़के और 98,636 लड़कियां हैं.
- साइंस स्ट्रीम में सोनू मेहरा, दीपिका, दिव्या भांडू, निकिता और रिशिता ने टॉप कर अपने स्कूल और जिले का नाम रोशन किया है.
- साइंस स्ट्रीम में लड़कों में पास होने का प्रतिशत 97.02 प्रतिशत रहा, जबकि लड़कियों का पास प्रतिशत 98.34 रहा.
- परीक्षा देने वाले सबसे ज्यादा छात्र आर्ट्स स्ट्रीम से थे. आर्ट्स स्ट्रीम में नरपत ने 99.60 प्रतिशत नंबर लाकर टॉप किया है.
- कॉमर्स स्ट्रीम में 30,000 से ज़्यादा उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी. इस साल वर्षा रानी ने इस स्ट्रीम में टॉप किया है. वर्षा रानी ने 99.20 प्रतिशत नंबर लाकर पहला स्थान हासिल किया है.
- जिन छात्रों को लगता है कि उनके कम अंक आए हैं, वो रीचेकिंग करवा सकते हैं. शिक्षा मंत्री ने बताया कि छात्र अपने पेपर को आसानी से रीचेकिंग करवा सकते हैं. अबकी बार हमने इसकी व्यवस्था और बेहतर की है.
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: लेबनान में रिपोर्टिंग के दौरान सुनाई दी इजरायली ड्रोन की आवाज | Israel Lebanon War