Rajasthan Board 12th 2026 Topper : राजस्थान बोर्ड ने आज पहली बार रिकॉर्ड समय में तीनों स्ट्रीम (आर्टस, साइंस और कॉमर्स) का 12वीं बोर्ड के परिणाम जारी कर इतिहास रच दिया है. बता दें मात्र 20 दिन के अंदर RBSE ने रिजल्ट घोषित किया है. इस बार कुल पासिंग प्रतिशत 97.20 है. जिसमें से छात्रों का पास प्रतिशत 96.46% और छात्राओं का 97.77% रहा. पिछले बार की तरह इस बार भी लड़कियों ने अपने हुनर से बाजी अपने नाम कर ली है. बता दें इस बार साइंस स्ट्रीम में फर्स्ट रैंक पर 5 लोगों ने टॉप किया है.
यह भी पढ़ें- RBSE 12th result 2026 OUT SOON : कल जारी होगा राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, QR कोड से कर सकते हैं फटाफट चेक
Rajasthan Board 12th 2026 Topper : यहां देखें टॉपर लिस्ट
साइंस स्ट्रीम टॉपर - 5 टॉपर, 499 अंक के साथ (सोनू मेहरा, दीपिका रंकावत, दिव्या भाड़ू, निकिता, रिषिता)
आर्ट्स स्ट्रीम टॉपर - 3 टॉपर 498 अंक के साथ (नरपत, नव्या मीना और नैनसी चौधरी)
कॉमर्स स्ट्रीम टॉपर - 1 टॉपर 496 अंक के साथ (वर्षा रानी)
Rajasthan 12th Board Result 2026 : कितने स्टूडेंट्स ने दी परीक्षा
आपको बता दें कि इस साल राजस्थान बोर्ड 12वीं परीक्षा के लिए करीब 8.5 लाख विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से लगभग 8.2 लाख स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए. इनमें आर्ट्स स्ट्रीम के सबसे ज्यादा करीब 6 लाख छात्र रहे. विज्ञान वर्ग में लगभग 2.3 लाख और कॉमर्स में करीब 30 हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी.