माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (RBSE) ने 12वीं की तीनों स्ट्रीम-आर्ट्स, साइंस, आटर्स के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं. रिजल्ट जारी होने पर जहां कई घरों में खुशी है. वहीं एक घर ऐसा है, जहां बेटी के 93.88% अंक आने के बाद भी मायूसी छाई हुई है. दरअसल श्रीगंगानगर के 7 KN रावला की 12 वीं कक्षा में पढ़ने वाली निकिता की हाल ही में मौत हो गई है. परीक्षा परिणाम से 10 दिन पहले 20 मार्च को निकिता की मौत हुई है. निकिता ने 93.88% अंको के साथ एग्जाम पास किया है.
जानकारी के अनुसार निकिता राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल रावला की छात्रा थी और बीमार चल रही थी. निकिता को हेपीटाईटस और शुगर था. इसके कारण नकिता की मौत हो गई. निकिता के माता-पिता दिहाड़ी मजदूरी करते हैं. आज अगर निकिता जिंदा होती तो वो जरूर अपनी बेटी की इस कामयाबी पर खुश होते. घर में एक अलग ही माहौल देखने को मिलता. लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. नकिता रिजल्ट आने से 10 दिन पहले ही इस दुनिया को छोड़कर चले गई.
8 लाख से ज्यादा छात्रों ने दी परीक्षा
इस साल, 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के लिए लगभग 8.5 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से लगभग 8.2 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. सबसे ज़्यादा छात्र - लगभग 6 लाख -आर्ट्स स्ट्रीम से थे. साइंस स्ट्रीम से लगभग 2.3 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे. जबकि कॉमर्स स्ट्रीम में 30,000 से ज़्यादा उम्मीदवारों ने परीक्षा दी.
इस साल कैसा रहा राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट
- साइंस स्ट्रीम में, 96.42 परसेंट लड़कियों ने एग्जाम पास किया, जबकि 92.64 परसेंट लड़के पास हुए हैं.
- कॉमर्स में, लड़कियों का पास परसेंटेज 99.51 परसेंट रहा, जो लड़कों के 98.66 परसेंट से ज़्यादा है.
- आर्ट्स स्ट्रीम में, 98.95 परसेंट लड़कियां पास हुईं, जबकि 95.80 परसेंट लड़के एग्जाम पास कर पाए.
नतीजे RBSE की आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ NDTV बोर्ड परीक्षा परिणाम 2026 पेज पर भी देखे जा सकते हैं.