Rajasthan Board RBSE 10th Result 2026: बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, राजस्थान, अजमेर आज 10वीं कक्षा के नतीजे जारी करने वाला है. पिछले कुछ सालों के 10वीं के रिजल्ट को देखें तो झुंझुनू और सीकर जिले का दबदबा रहा है. ये जिले लगातार उच्चतम पास प्रतिशत वाले जिलों की सूची में शीर्ष पर बने हुए हैं. इस बार भी देखना होगा की किस जिले के सबसे ज्यादा बच्चे एग्जाम में पास होते हैं. 10वीं परीक्षा का रिजल्ट आज दोपहर करीब 1 बजे जारी किया जाना है. रिजल्ट के साथ ही टॉपर्स के नाम भी बताए जाएंगे. वहीं 2025 का कुल पास प्रतिशत 93.60% रहा था. ये नतीजे 28 मई 2025 को घोषित किए थे.
2025 के परीक्षा परिणामों के मुख्य आंकड़े इस प्रकार हैं-
साल 2025 में कुल 10,71,460 ने 10वीं की परीक्षा दी थी. जिसमें से लगभग 1,002,453 छात्र पास गुए थे. लड़िकयों का का पास प्रतिशत, 94.08% रहा था. जबकि छात्रों का पास प्रतिशत 93.16% दर्ज किया गया था. सीकर 97.56% पास प्रतिशत के साथ राज्य में पहले स्थान पर रहा था. जबकि
झुंझुनू 97.53% के साथ दूसरे और नागौर 97.26% के साथ तीसरे स्थान पर रहा था.
वहीं 2024 के नतीजों में झुंझुनू जिला 97.74% के साथ सबसे आगे रहा था. सीकर 97.61% के साथ दूसरे स्थान पर था. जबकि 2023 में झुंझुनू जिले ने ही राज्य में बाजी मारी थी और 95.70% के साथ पहले स्थान पर रहा था. वहीं सीकर 95.63% के साथ दूसरे स्थान पर रहा था.
इस साल कौन सा जिला मारेगा बाजी
इस साल भी लगभग 10 लाख बच्चों ने 10वीं कक्षा की परीक्षा दी है. राज्य के शिक्षा मंत्री आज 10वीं के नतीजे दोपहर एक बजे जारी कर देंगे. इस बार झुंझुनू और सीकर जिले में से कौन बाजी मारेगा, ये कुछ ही घंटों में साफ हो जाएगा.