Rajasthan Board 10th Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) और शिक्षा विभाग ने आज यानी 24 मार्च को राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस साल पासिंग परसेंटेज 94.20% रहा है. पिछले साल यानी 2025 में 10वीं कक्षा का पासिंग परसेंटेज 93.6 % था. यानी इस बार के नतीजे पहले के मुकाबले अच्छे आए हैं. बता दें कि इस साल, 12 से 28 फरवरी क्लास 10 की परीक्षा हुआ थी. कुल 10,68,078 स्टूडेंट्स ने रजिस्टर किया था. वहीं कुल.... छात्र पास हुए हैं.
राजस्थान 10th बोर्ड का रिजल्ट कैसे चेक करें
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर RBSE क्लास 10 का रिजल्ट चेक कर सकते हैं. ऑफिशियल वेबसाइट - rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajasthan.gov.in पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव हो गया है. होमपेज पर क्लास 10 बोर्ड रिजल्ट का लिंक होगा. इसपर क्लिक करें. अपना रोल नंबर डालें और "सबमिट" पर क्लिक करें. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
राजस्थान 10th रिजल्ट को ऑफलाइन भी देखा जा सकता है. आप SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट हासिल कर सकते हैं. अपने मोबाइल फोन पर SMS ऑप्शन खोलकर, RJ10 स्पेस रोल नंबर टाइप करें और इसे 5676750 या 56263 पर भेजे दें. राजस्थान बोर्ड 10th रिजल्ट 2026 की मार्कशीट आपके मोबाइल नंबर पर भेज दी जाएगी.